{"_id":"6539353d2b15b60b8607cd79","slug":"10-lakh-rupees-compensation-for-carelessness-in-the-work-of-jal-jeevan-mission-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन: वाटरलाइन डालने में लापरवाह कम्पनी पर ठोका 10 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन: वाटरलाइन डालने में लापरवाह कम्पनी पर ठोका 10 लाख का जुर्माना
Wed, 25 Oct 2023 09:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:03 PM IST
सार
महोबा के दो गांव में वाटर लाइन डालने में लापरवाही करने पर कार्यदायी संस्था पर 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। अफसरों को जवाबतलब किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड के महोबा में वाटरलाइन डालने में की गई लापरवाही कार्यदायी संस्था व अफसरों पर भारी पड़ गई। जल जीवन मिशन के तहत महोबा में वाटरलाइन डालने का कार्य कर रही कम्पनी सीनसीज टेक लिमिटेड पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
जिले के दो गांवों में वाटरलाइन डालने में लेटलतीफी की गाज जिले के एडीएम नमामि गंगे और जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता पर भी गिरी है। दोनों अधिकारियों को कार्रवाई के दायरे में लाते हुए जवाबतलब किया गया है। पूरे मामले पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विभाग के आला अफसरों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर मुहर: 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे; PM मोदी ने कही यह बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का परमहंस आचार्य पर पलटवार, बोले - धर्माचार्यों के भेष वाले ये आतंकी और नरपिशाच हैं
पिछले सप्ताह समीक्षा के दौरान महोबा के कबरई विकाखंड के अलीपुर और सुखौरा गांव में वाटरलाइन नहीं होने की शिकायत मिली। पूरे मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने अलीपुर और सुखौरा गांव से रिपोर्ट तलब की। कार्यदायी कम्पनी के लेटलतीफ वाटरलाइन डालने की रिपोर्ट सामने आई जिस पर कार्रवाई करते हुए राज्य पेजयल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज यादव ने सीनसीज टेक लिमिटेड पर 10 लाख का जुर्माना ठोकने के साथ अगले सात दिनों के अंदर गांव में वाटर लाइन बिछाने का काम पूरा करने के निर्देश दिये।
अन्य जिलों में काम कर रही कार्यदायी संस्थाओं को हर घर जल योजना में लापरवाही बरतने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। राज्य के समस्त अधिशासी अभियंताओं समेत जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों को गांव-गांव जाकर निरीक्षण करने की हिदायत भी दी है।