फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 lakh people offer prayer to Ramlala in Atodhya in the month of savan.

रामलला के दर्शन का बना रिकॉर्ड: सावन में 10 लाख भक्तों ने दरबार में लगाई हाजिरी, हर रोज हजारों लोग पहुंचे

Sat, 02 Sep 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

सावन के महीने में रामभक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने का रिकॉर्ड ही बना दिया। हर रोज करीब 20 हजार श्रद्घालु अयोध्या पहुंचे। यह दर्शनार्थियों की संख्या का नया कीर्तिमान है।

विज्ञापन
10 lakh people offer prayer to Ramlala in Atodhya in the month of savan.
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन मास में इस बार रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना। इस सावन में मलमास के दुर्लभ संयोग के चलते सावन का माह 58 दिनों का रहा तो वहीं, भक्तों को आठ सोमवार मिले। सावन मास के 58 दिनों में करीब 10 लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शनार्थियों की संख्या का नया कीर्तिमान बना।

विज्ञापन


सावन मास का शुभारंभ चार जुलाई को हुआ था जबकि समापन 31 अगस्त को हुआ। इस हिसाब से 58 दिनों के दौरान औसतन करीब 20 हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सावन मास की प्रमुख तिथियों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। सावन के सोमवार, तृतीया, एकादशी व पूर्णिमा तिथि पर बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विनय हत्याकांड: मंत्री के बेटे की लापरवाही से हुई वारदात, पुलिस की मेहरबानी, नहीं दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दो दोस्तों ने पकड़े हाथ... तीसरे ने माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; इनसाइड स्टोरी


रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि वैसे तो रामलला के दरबार में हर रोज बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं लेकिन, सावन मास में भक्तों में अधिक उत्साह रहा। औसतन 20 हजार भक्तों ने रोज दर्शन किया, प्रमुख तिथियों पर यह संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ गयी। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था श्रीरामजन्मभूमि पथ पर की गयी थी।

सत्येंद्र दास ने बताया कि भक्तों में राममंदिर निर्माण का साक्षी बनने की उत्सुकता भी नजर आ रही थी। बताया कि हर रोज शाम को रामलला के गर्भगृह में सांस्कृतिक आयोजनों ने भी आकर्षण बढ़ाया। सावन मेले में कई विशिष्ट हस्तियों ने भी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

सावन की प्रमुख तिथियों पर भक्तों की संख्या
पहला सोमवार-10 जुलाई-21542
दूसरा सोमवार-17 जुलाई-22544
तीसरा सोमवार- 24 जुलाई-28212
चौथा सोमवार-31 जुलाई-27210
पांचवा सोमवार-07 अगस्त-15400
छठवां सोमवार-14 अगस्त-21230
सातवां सोमवार-21 अगस्त-22540
आठवां सोमवार-28 अगस्त-24575
सावन तृतीया-19 अगस्त-29225
नाग पंचमी-23 अगस्त-24655
सावन एकादशी-26 अगस्त-32000
सावन पूर्णिमा-30 अगस्त-42000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed