फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 Lakh employees to get bonus in UP.

सूबे के 10 लाख कर्मचारियों को बोनस जल्द

Mon, 19 Oct 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Oct 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
10 Lakh employees to get bonus in UP.

प्रदेश के समूह ‘ग’ व ‘घ’ के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जल्द बोनस मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में सोमवार से कार्यवाही बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि बोनस का भुगतान दशहरा बाद ही हो पाने की संभावना है।

विज्ञापन


वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने अपने कर्मचारियों को 2014-15 के लिए 30 दिन के बराबर तदर्थ बोनस देने का आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार केंद्र से आदेश जारी होने के बाद ही बोनस के बारे में फैसला करती है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक बोनस की अधिकतम सीमा 3500 रुपये है लेकिन यह 30 दिनों के लिए दिया जाता है। ऐसे में 30 दिन का बोनस 3450 रुपये के आसपास रहने की संभावना है। इसमें भी आधा बोनस नकद व आधे का भुगतान जीपीएफ में किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो लगभग 1725 रुपये ही कर्मचारियों को नकद मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 550 करोड़ रुपये होंगे खर्च

10 Lakh employees to get bonus in UP.

अधिकारी के मुताबिक पूर्व में भी ऐसा होता रहा है, ऐसे में यह कोई नई बात नहीं होगी। हालांकि अब दशहरा पहले सचिवालय में दो दिन का ही कामकाज बाकी है। ऐसे में बोनस दशहरा से पहले मिल पाएगा, यह संभव नहीं लग रहा है।

प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने बताया कि  बोनस का भुगतान गैर राजपत्रित कर्मचारियों को होता है। सोमवार को इस संबंध में कार्यवाही शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

बोनस के साथ डीए नहीं

इस कमर तोड़ महंगाई में कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते के नकद भुगतान के लिए अभी और इंतजार करना होगा। संकेत है कि जुलाई से बढ़े छह फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान बोनस के साथ नहीं हो पाएगा। डीए भुगतान संबंधी  कार्यवाही बोनस भुगतान के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed