फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 janpath goes to rae bareli, amethi

10 जनपथ का नया पता, भुवेमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली!

Fri, 18 Apr 2014 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Apr 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
10 janpath goes to rae bareli, amethi

जैसे-जैसे अमेठी और रायबरेली में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सियासत भी पता बदल रही है। यूपी में चुनाव के पांच चरण बाकी हैं, लेकिन अमेठी और रायबरेली में कुछ अलग ही तैयारियां हैं।

विज्ञापन


दरअसल, चल रहे लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर या केजरी के कहर का असर इतना ज्यादा हो चला है कि 10 जनपथ का पता भी कुछ दिन के लिए बदलने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक कांग्रेस परिवार अमेठी और रायबरेली में कैंप करने की तैयारी कर चुका है। सोनिया, राहुल, प्रियंका और साथ में पूरी सुरक्षा व्यवस्था...यानी पूरा 10 जनपथ अब इन दो शहरों में होगा।

विज्ञापन

गांधी परिवार के ‌लिए वीआईपी तैयारी

10 janpath goes to rae bareli, amethi

गांधी परिवार के स्वागत के‌ लिए रायबरेली में कांग्रेस जिला कार्यालय सज चुका है। इमारत पर एक दिन पहले ही नया पेंट लगाया गया है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फर्श पर नई इंटरलॉकिंग टाइल्स तक लगा दी गई हैं।

इतना ही नहीं, पार्टी दफ्तर भीतर से भी चमकने लगा है। नई फैक्स मशीन आ चुकी है, तो दीवारों पर भी नए पोस्टर चिपका दिए गए हैं। नया फोन भी लग गया है और नए कम्‍प्यूटर में इंटरनेट कनेक्‍शन भी दुरुस्त हो गया है।

सबको फिक्र है कि अगर गांधी परिवार आए तो कहीं भी लापरवाही या कमी दिखाई तक न पड़े। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि ऐसे ही इंतजाम रायबरेली के भुवेमऊ गेस्ट हाउस में भी किए गए हैं, जहां प्रियंका गांधी अपने प्रवास के दौरान रुकेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि क्योंकि प्रियंका गांधी तिलक भवन भी जा सकती हैं, इसलिए वहां बना इलेक्‍शन वॉर रूम भी उनकी सुविधा के हिसाब से ही तैयार रहेगा।

अमेठी में भी तैयारी चकाचक

10 janpath goes to rae bareli, amethi

रायबरेली की ही तर्ज पर अमेठी में गांधी परिवार के इलेक्‍शन ऑफिस का पता है मुंशीगंज गेस्ट हाउस। यहां भी गांधी परिवार की सुख-सुविधा के इंतजामात के इतर भुवेमऊ गेस्ट हाउस की तरह सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

अमेठी दौरे के दौरान, गांधी परिवार मुंशीगंज गेस्ट हाउस में ही उनके लिए खास तौर पर बनाए गए दो सु‌इट में ठहरेगा। यहां भी इंटरनेट कनेक्‍शन, फोन, फैक्स जैसी तमाम चीजों का इंतजाम किया गया है, ताकि गांधी परिवार इसे एक छोटे दफ्तर की तरह इस्तेमाल कर सके।

रायबरेली में, यह पहली बार हुआ है कि पार्टी ऑफिस के इतर भुवेमऊ में भी एक दफ्तर तैयार किया गया है। 2009 तक पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पांडे कोठी से चुनाव का काम देखते थे। भुवेमऊ गेस्ट हाउस त‌ब तक बना भी नहीं था।

पार्टी के सूत्र पांडे कोठी के दफ्तर को तिलक भवन में लाने की कवायद के पीछे प्रियंका गांधी का हाथ बताते हैं। कहते हैं कि प्रियंका ने सोनिया के लोकसभा चुनाव और जिले के कार्यालय को एक साथ तिल‌क भवन में ‌शिफ्ट कर दिया ताकि दौड़भाग कम हो और काम ज्यादा।

विज्ञापन

प्रियंका के बच्चे करेंगे राहुल का प्रचार

10 janpath goes to rae bareli, amethi

बीते बुधवार को प्रियंका रायबरेली में थीं। अब फिर वह 21 अप्रैल को वहां पहुंचने वाली हैं और क्षेत्र में ही पांच दिन गुजारेंगी। इस दौरान प्रियंका अपनी मां के लोकसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करेंगी।

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के बच्चे भी इस चुनाव में प्रचार के ‌लिए अमेठी में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रेहान और मिराया वाड्रा को अगर स्कूल से छुट्टी मिल गई, तो वे राहुल गांधी के प्रचार कर सकते हैं।

इसके बाद वह अपनी मां प्रियंका के साथ ही नानी यानी सोनिया गांधी के लिए प्रचार करेंगे। प्रियंका 21-23 अप्रैल तक और 25 अप्रैल को प्रचार अभियान में व्यस्त रहेंगी, लेकिन 24 को वो आराम करेंगी।

पर, नहीं आया प्रियंका के लिए खास शेफ

10 janpath goes to rae bareli, amethi

कांग्रेस के अंदुरूनी सूत्र यह भी कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी के ‌रुकेने के ‌लिए अमेठी में कोई खास बंदोबस्त नहीं है। न तो उनका खाना बनाने के ‌लिए किसी खास शेफ की बात हुई है न ही अन्य चीजों के लिए।

इसके बावजूद प्रियंका गांधी राहुल के लिए जमकर प्रचार करेंगी। उन्हें डर है कि आप के कुमार विश्वास और भाजपा की स्मृति ईरानी राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

शायद यही वजह है कि सोनिया गांधी भी 19 अप्रैल को राहुल गांधी के लिए प्रचार करने अमेठी पहुंच रही हैं। सोनिया एक जनसभा को संबोधित करेंगी और 26 अप्रैल को रायबरेली में प्रचार करेंगी।

प्रियंका भी 27 अप्रैल को वापस रायबरेली पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed