फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 doctors and 5 experts team will be send to Firozabad.

फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल का प्रकोप: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- डॉक्टरों-विशेषज्ञों की टीम भेजें

Wed, 15 Sep 2021 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Sep 2021 01:26 PM IST
सार

डेंगू-वायरल के कारण लगातार हो रही मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम भेजने और वहां पर कैंप करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
10 doctors and 5 experts team will be send to Firozabad.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल से हो रही मौतों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को रोकथाम के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 चिकित्सकों की तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 5 विशेषज्ञों की एक नई टीम तत्काल भेजने का निर्देश दिया है। यह टीम अगले एक सप्ताह तक वहां कैंप करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने टीम को अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की मॉनिटरिंग करने और नगर विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर स्वच्छता, फॉगिंग आदि कार्य को और तेज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि सतत समन्वित, नियोजित प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच प्रदेश में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। देश के अन्य राज्यों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत बेहतर है। आज प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 66 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 182 संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

तेजी से चल रही है टीकाकरण की प्रक्रिया

कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही हम 09 करोड़ से अधिक कोविड डोज देने वाले देश के प्रथम राज्य होंगे। अब तक प्रदेश में 07 करोड़ 45 लाख से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 1.52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोनों डोज का कवर पा लिया है।

विगत दिवस 10 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 97 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। टीके की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 55 लाख 39 हजार 756 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई 02 लाख 21 हजार 226 सैम्पल टेस्टिंग में 19 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 09 जनपदों में ही नए मरीज मिले। इसी अवधि में 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 538 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

34 जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं

कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 34 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

प्रदेश के सभी अस्पतालों को साधन-सुविधा संपन्न बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से स्वास्थ्य विभाग के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की रिक्तियों समीक्षा की जाए। जहां भी जरूरत हो, विभाग द्वारा तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed