फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 devotees of Telangana injured in an accident in Ayodhya.

अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन करके प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन टकराया, तेलंगाना के 10 श्रद्धालु घायल

Mon, 24 Feb 2025 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2025 03:26 PM IST
सार

अयोध्या जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में तेलंगाना के 10 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में 12 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन
10 devotees of Telangana injured in an accident in Ayodhya.
श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस प्रयागराज लौट रहे तेलंगाना के 10 श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में  घायल हो गए। श्रद्धालुओं का वाहन एक कार से आमने-सामने टकराने के बाद पलट गया। श्रद्धालुओं के वाहन में 12 श्रद्धालु सवार थे। इसमें 10 श्रद्धालु घायल हुए। पांच को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पांच श्रद्धालुओं का ओपीडी में ही इलाज कराया गया।

विज्ञापन


हादसा थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि सभी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का दर्शन कर प्रयागराज में महाकुंभ स्नान किया। इसके बाद में अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद सभी 12 श्रद्धालु वापस प्रयागराज लौट रहे थे तभी प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास सामने से आ रही कार से श्रद्धालुओं का वाहन टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया गया। कार सवार दो अन्य लोग भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed