{"_id":"6a90a6fd43f8460ce20492cf","slug":"10-crore-bill-yet-negligence-in-cleanliness-lucknow-news-c-13-lko1096-1894573-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 करोड़ का बिल, फिर भी सफाई में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 करोड़ का बिल, फिर भी सफाई में लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हर महीने करीब 10 करोड़ का बिल बनाने के बाद भी सफाई में लापरवाही करने वाली निजी कंपनी लॉयन एनवायरो को नगर निगम ने कड़ा नोटिस जारी किया है। सुधार न होने पर जुर्माना लगाने और अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है।
नगर निगम जोन पांच के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार गंदगी और कूड़ा न उठने की शिकायतें मिल रही हैं। कंपनी सिर्फ शिकायत आने पर ही काम कर रही है, जो गलत है। निगम ने नियमित सफाई, कूड़ा उठान और विशेष अभियान चलाने को कहा है। हर वार्ड में पर्यवेक्षक तैनात कर सफाई पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। नालियों की गंदगी और सिल्ट साफ करने को भी कहा गया है।
तीन दिन से घरों से नहीं उठा कूड़ा
अलीगंज के सेक्टर एक में तीन दिन से घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है, जिससे वह सड़ रहा है। लोगों ने बताया गाड़ी वाले पैसा तो हर महीने पूरा ले जाते हैं मगर कूड़ा पूरे महीने नहीं लेने आते हैं। कई बार शिकायत की गई मगर सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
रामकी पर एक लाख का जुर्माना, सात को नोटिस
जोनल सिनेटरी अधिकारी रुपेंद्र भास्कर और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बृजेश प्रजापति ने खुर्रमनगर का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने पर रामकी कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कर्मचारियों की तैनाती में गड़बड़ी के लिए सात अन्य एजेंसियों को सत्यापन नोटिस जारी किया गया है। इनमें मेसर्स लखनऊ स्वच्छता अभियान, संजय सिंह, लॉयन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज, मदर स्वच्छकार, टॉप सिक्योरिटी, स्वच्छकार विकास सेवा संस्थान और अमृता इंटरप्राइजेज शामिल हैं।