फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1 lakh lohia homes develop in lucknow

यूपी में बनेंगे 1 लाख से ज्यादा घर, आपको भी मिल सकता है

Wed, 01 Apr 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 01 Apr 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 lakh lohia homes develop in lucknow

प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2015-16 में बेघर ग्रामीणों को एक लाख एक हजार लोहिया आवास देगी। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये बजट से और 1500 करोड़ हडको से ऋण लेकर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


हडको के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 750 करोड़ रुपये ऋण का पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को आवास देने की तमाम योजनाएं चल रही हैं। पर, किसी योजना में दीवार खड़ी हो जाती है तो गरीबों को छप्पर रखकर गुजारा करना पड़ता है तो किसी पर पन्नी तानकर। हमारी सरकार छत वाले ऐसे घर दे रही है जिसमें सोलर लाइट तो है ही, पंखे भी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर ऋण स्वीकृत पत्र सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, घर हर किसी की आवश्यकता है। सरकार ने इसीलिए आवासहीन लोगों के लिए लोहिया आवास योजना शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही है लो‌हिया आवासों की संख्या

1 lakh lohia homes develop in lucknow

शुरू में कम क्षेत्रफल और कम पैसा होता था। इससे घर तो बन जाते थे लेकिन कमरे छोटे रहते थे। जरूरत की चीजें नहीं बन पाती थीं। बाद में सरकार ने लागत 3.05 लाख रुपये तक बढ़ा दी। अब ऐसे आवासों की मांग लगातार बढ़ रही है।

कहा, सरकार मांग पूरी नहीं कर पा रही है लेकिन आवासों की संख्या लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने क्लस्टर में लोहिया आवास बनाने की पहल को सराहा। बाराबंकी व कन्नौज में यह प्रयोग शुरू किया गया है। जहां क्लस्टर में आवास बनेंगे, दूर से ही नजर आएंगे। वहां और भी सुविधाएं दी जा सकेंगी।

इसके पहले ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा, लोहिया आवास योजना सीधे गरीबों को राहत देने वाली है। दूसरी पार्टियां गरीबों को छत देने की बातें करती थीं, मुख्यमंत्री ने छत देकर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed