फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.70 lakh health workers to be vaccinated tomorrow, frontline workers to be vaccinated from 5th February

1.70 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कल लगेगा टीका, 5 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा टीकाकरण

Wed, 03 Feb 2021 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
1.70 lakh health workers to be vaccinated tomorrow, frontline workers to be vaccinated from 5th February
कोविड-19 टीकाकरण - फोटो : ANI
प्रदेश में बृहस्पतिवार को 1.70 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लगभग 1,600 सत्रों में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण पूरा होने के बाद पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश में 25 मार्च तक सभी स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या लगभग 8 लाख है। इसमें पुलिसकर्मी, सेना के जवान, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


देश में अभी तक सर्वाधिक कोरोना जांच के साथ ही टीकाकरण में भी यूपी शीर्ष पर है। प्रदेश में 16 जनवरी को 22643, 22 जनवरी को 101006, 28 जनवरी को 1,71,198 और 29 जनवरी को 168834 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए गए। इस तरह अब तक 4,63,681 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed