फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.5 lakhs loot

बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से एक लाख लूटे, फायरिंग

Thu, 01 Aug 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakhs loot
लखनऊ। जानकीपुरम कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ के मुताबिक सेक्टर-3 निवासी सौरभ अग्रहरी लखनऊ से विदेशों में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे काम खत्म कर वह घर जा रहे थे। सौरभ के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख रुपये थे। जैसे ही वह सेंट मैरी स्कूल के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने गली में भागना चाहा। हालांकि, इसके पहले ही बदमाशों ने रुपये भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। विरोध किया तो सौरभ को धक्का देकर गिरा दिया। सौरभ की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश हवाई फायरिंग कर भागने लगे। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है। व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज स्वतंत्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed