{"_id":"ac38f533f53682e5f6372ad89af0afbf","slug":"-824510","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकी पेंशन में अब नहीं चलेगी धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकी पेंशन में अब नहीं चलेगी धांधली
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अनुदान प्राप्त मदरसों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब ट्रेजरी से पेंशन देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का यह प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
वहां से मुहर लगने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस कदम से मदरसों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
अभी अवकाश प्राप्त शिक्षकों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व मदरसा संचालकों के माध्यम से पेंशन दी जाती है।
ऐसे में ये लोग पेंशन देने के नाम पर इन शिक्षकों से पैसा भी ले लेते हैं। मदरसा शिक्षकों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व मदरसा संचालक दोनों को सुविधा शुल्क देना होता है। इसके बाद ही उन्हें उनकी पेंशन मिल पाती है।
इस बारे में प्रदेश सरकार से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसी समस्या से निपटने के लिए सरकार ने अनुदानित मदरसों के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को ट्रेजरी से पेंशन देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद अवकाश प्राप्त शिक्षक ट्रेजरी में जाकर अपनी पेंशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
उन्हें मदरसा संचालकों व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पास इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा।