फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state congress membership

कैसे बनेगी प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी

Mon, 06 Jan 2014 08:52 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
state congress membership

चार राज्यों (दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़) के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ गया है।

विज्ञापन


यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित होने से पहले ही एक बार फिर बदली जा रही है। दोबारा हो रही इस कवायद में अभी कुछ समय और लगना तय है।

इस समय ज्यादातर दल लोकसभा चुनाव के रण में कूदने को तैयार हैं। वहीं, कांग्रेस अपनी टीम ही नहीं जोड़ पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री को पद संभाले करीब डेढ़ साल हो गया है।
विज्ञापन


लेकिन वे आज तक अपनी टीम नहीं बना पाए हैं। हालत यह है कि कांग्रेस की टॉप (प्रदेश कार्यकारिणी) व बॉटम (बूथ लेवल कमेटियां) दोनों की जरूरी टीमें अभी तक आकार नहीं ले पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी लगभग तैयार हो गई थी। इस पर  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर भी लग गई थी। बस औपचारिक ऐलान होना बाकी था।

बाद में तय हुआ कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद इसे घोषित किया जाएगा। लेकिन जब परिणाम आए तो कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल, केंद्र में सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। इस सच्चाई को कांग्रेसी भी जानते हैं। इसलिए चार राज्यों के परिणाम आने के बाद एक बार फिर कांग्रेसी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दूसरी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में भी एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed