Priyanka Gandhi Visit Varanasi: प्रियंका गांधी बोलीं- देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित, भाजपा के साथ वाले और बड़े उद्योगपति
{"_id":"616283508ebc3ea6611057d4","slug":"priyanka-gandhi-vadra-visit-varanasi-today-live-news-updates-in-hindi-congrees-priyanka-rally","type":"live","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi Visit Varanasi: प्रियंका गांधी बोलीं- देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित, भाजपा के साथ वाले और बड़े उद्योगपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 10 Oct 2021 04:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Oct 2021 04:22 PM IST
खास बातें
Priyanka Gandhi in Varanasi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद किसान न्याय रैली को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:18 PM, 10-Oct-2021
प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना
जगतपुर इंटर कॉलेज से प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां पहले से कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। सभी वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
03:41 PM, 10-Oct-2021
गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक लड़ते रहेंगे
प्रियंका गांधी ने कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। शहरों को साफ करने वालों के प्रति अपशब्द कहे सीएम ने। जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी। देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। कहा कि देश नष्ट हो रहा है, इसको पहचानिए। सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। चुनाव की नहीं अब देश की बात है।
यह देश भाजपा के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, आपका देश है। जागरूक और समझदार नहीं बनेंगे तो ना खुद को बचा पाएंगे और न देश को। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। आपको आतंकवादी कहने वालों को न्याय देने के लिए विवश कीजिए। मुझे जेल में डाल दीजिए, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा हम लड़ते रहेंगे। अपने अंतर्मन में झांकिए, एक सवाल पूछिए क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया। अगर सवालों का जवाब नहीं है तो आइए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को बदलिए। भाषण के अंत में प्रियंका ने नवरात्र की शुभकामानएं दीं।
यह देश भाजपा के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, आपका देश है। जागरूक और समझदार नहीं बनेंगे तो ना खुद को बचा पाएंगे और न देश को। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। आपको आतंकवादी कहने वालों को न्याय देने के लिए विवश कीजिए। मुझे जेल में डाल दीजिए, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा हम लड़ते रहेंगे। अपने अंतर्मन में झांकिए, एक सवाल पूछिए क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया। अगर सवालों का जवाब नहीं है तो आइए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को बदलिए। भाषण के अंत में प्रियंका ने नवरात्र की शुभकामानएं दीं।
विज्ञापन
03:20 PM, 10-Oct-2021
किसानों से नहीं मिले पीएम और सीएम
प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक प्रधानमंत्री घूम सकते हैं। देश-देश भ्रमण कर सकते हैं लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। किसानों को वो आंदोलनजीवी और पता नहीं क्या-क्या कहते हैं। प्रियंका ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। आइए हमारे साथ ..हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। देश को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है। भाषण के अंत में प्रियंका ने नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इमरान प्रतापगढ़ी ने आभार व्यक्त करते हुए शेरो-शायरी की।03:08 PM, 10-Oct-2021
क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद क्या आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है। क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा है। अपने आप से पूछिए कि भाजपा सरकार में आपका कितना विकास हुआ है। अगर नहीं किया है तो आइए हमार साथ बदलाव जरूरी है।03:06 PM, 10-Oct-2021
देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घरते हुए कहा कि देश और प्रदेश त्रस्त है। किसी को भी मारा जा रहा है। देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित हैं तो मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त। किसनों के पास पैसा नहीं और मोदी जी दो-दो विमान खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार ने सिर्छ छलावा किया है।03:05 PM, 10-Oct-2021
महंगाई के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि पेट्रोल 100 के पार चला गया। एलपीजी एक हजार के पार चला गया। बिजली का दाम तीन बार बढ़ा दिया। जिनके घर में बिजली नहीं उनके घर में भी बिजली का बिल आता है। ऐसे दिनों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। केवल बड़े-बड़े पोस्टरों में दिखावा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:03 PM, 10-Oct-2021
प्रियंका ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला। कृषि कानूनों को लेकर कहा कि मोदी जी ने कुछ देखा है? क्या उन्होंने देखा है कि प्रदेश के किसान किस हाल में हैं..क्या वो जानते हैं किसान किस मुश्किल का सामना कर रहे हैं, क्या मोदी जी ये जानते हैं कि आवारा पशु के कारण किसान भाई कितने परेशान हैं।02:58 PM, 10-Oct-2021
सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए: प्रियंका
वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है।02:56 PM, 10-Oct-2021
प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला
प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर में मैं जब किसान नक्षत्र सिंह के घर गई तो परिवार ने बताया कि उनका बेटा बीएसएफ में दाखिल हुआ है। जब मैं रमन कश्यप पत्रकार के घर गई तो बताया गया कि उन्हें जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वे सच का वीडियो बना रहे थे। मैं सरकार से पूछती हूं कि घटना का दोषी कौन है।02:51 PM, 10-Oct-2021