फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit: पीएम ने भोजपुरी में शुरू किया संबोधन, 'मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सुपरहिट हो गई'

Mon, 18 Dec 2023 04:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Dec 2023 04:26 PM IST
खास बातें

PM Modi in Varanasi News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें। लोग डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दें।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Live: Prime Minister Narendra Modi And CM Yogi Adityanath Launch Several Projects Today
PM Modi Varanasi Visit Live - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

03:12 PM, 18-Dec-2023
आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा' हजारों गांवों, हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। करोड़ों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा में जो गाड़ी चल रही है, उसको देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कहते हैं। आस्था और आध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। हमारा प्रयास है कि भारत सरकार ने गरीब कल्याण की, जन-कल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। इसलिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एकदम सुपरहिट हो गई है। जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, उन्हें ये विश्वास हुआ है कि उनका जीवन अब और बेहतर होगा। विकसित भारत के लिए देश की नारीशक्ति, युवा शक्ति, किसान और हर गरीब का विकास होना बहुत जरुरी है। आधुनिक कनेक्टिविटी और सुंदरीकरण से क्या बदलाव आता है, ये हम काशी में देख रहे हैं। आस्था और अध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। आज बनारस रेल इंजन कारखाने में निर्मित 10 हजारवें इंजन का भी संचालन हुआ है। ये Make in India, Make for the world के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त करता है।
02:58 PM, 18-Dec-2023
पीएम मोदी - फोटो : संवाद
विकसित भारत संकल्प यात्रा एक चलता फिरता विश्वविद्यालय है। इन दो दिनों में मैंने बहुत सीखा। आज की परियोजनाओं से काशी के विकास को गति मिलोगी। मैंने लाल किले से कहा था। हमें कम से कम 15 शहरों में घूमना चाहिए। मुझे खुशी है जो पहले विदेश घूमने जाते थे वो आज अपना देश घूम रहे हैं। पर्यटन बढ़ता है तो विकास बढ़ता है।  पर्यटन बढ़ने से काशी के लोगों की आय बढ़ गई है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 
जो बाहर से आता है उसे कैसे पता होगा कि ये मलईयो का मौसम है। गौदोलिया की चाट और रामनगर की लस्सी की जानकारी भी आज काशी वेबसाइट पर मिल जाती है।  
विज्ञापन
02:43 PM, 18-Dec-2023
प्रधानमंत्री ने वाराणसी से चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, काशी के सब लोगन के हमार प्रणाम बा। का कहल जाला बनारस में..जिया राजा बनारस। पीएम ने कहा मुझे आपसे शिकायत है। इस बार देव दीपावली पर मैं यहां नहीं था लेकिन आप लोगों ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया। काशीवासियों ने जो काम दिखाया है, दुनिया जब उसका गौरवगान करती है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होती है। जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता। जब यूपी का विकास होता है तब देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ आज भी यहां करीब 20 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। 
 
02:26 PM, 18-Dec-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। उन्होने लोगो से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश में पहली बार गरीब किसी सरकार का एजेंडा बने हैं। बिना किसी भेदभाव के। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद करने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के साथ मिल-बैठकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व उसके प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के हितों के लिए आगे और क्या किया जा सकता है उसकी भी चर्चा प्रधानमंत्री सीधे लोगों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन लोगो के विश्वास का है। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी गारंटी वाली गाड़ी की चर्चा करते हुए कहा कि यह भी लोग पहली बार देख रहे हैं कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रगति व उसे प्राप्त करने की बाबत संपूर्ण जानकारी लाभार्थियों से सीधे प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 09 वर्षों में बदलते काशी को देखा है।
    सेवापुरी के बरकी में सीएम योगी ने संबोधन दिया। सीएम ने कहा, देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। मेरा सबसे अनुरोध है कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाएं। हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे।  काशी में आपने नयी काशी को देखा है। नए कलेवर के साथ लोग काशी देख रहे हैं। पीएम आज खुद 19 हजार करोड़ की सौगात देने आए हैं। 
देश में पिछले साढ़े 9 साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है वह विश्वास का परिवर्तन है। यह नया भारत पीएम मोदी की गारंटी का भारत है, यह नया भारत बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर नागरिक को देने की गारंटी देता है और यही पीएम मोदी की गारंटी है।
02:14 PM, 18-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। यहां महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने एक महिला से कहा इतना अच्छा भाषण देती हो कहीं से चुनाव लड़ोगी? 
 
 
02:10 PM, 18-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के लाइव खेल कार्यक्रम देखे। नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी में विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के तहत आयोजित खेलों के विजेताओं के साथ बातचीत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 18-Dec-2023
जनसभा में इस तरह से भी आए लोग - फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के बरकी पहुंच गए हैं। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। 
12:49 PM, 18-Dec-2023
पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद संबोधन दिया उसके बाद बरकी जनसभा के लिए रवाना हुए। बरकी में पीएम मोदी की जनसभा है जहां लोगों का जुटना शुरू हो गया है। 
12:33 PM, 18-Dec-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सदियों तक विश्व के लिए आर्थिक समृद्धि और भौतिक विकास का उदाहरण रहा है...भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की। 
12:23 PM, 18-Dec-2023
पीएम मोदी ने अपील की है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें। लोग डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दें। पहले देश घूमें, फिर विदेश जाने की सोचें। एक गरीब परिवार की मदद जरूर करें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed