फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Survey : ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष का दावा- तहखाने से मिले मूर्तियों के अवशेष

Sat, 05 Aug 2023 07:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Aug 2023 07:17 PM IST
खास बातें

Gyanvapi Mosque ASI Survey Live News in Hindi : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी के दूसरे दिन का सर्वे शुरू किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई सर्वे की प्रकिया दो चरणों में शाम करीब सवा पांच बजे तक चली। शनिवार को मुस्लिम पक्ष भी कार्रवाई में शामिल रहा। विश्वनाश मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सर्वे और सुरक्षा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Live: ASI team reached Gyanvapi, investigation will be done through radiation today
ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलते एएसआई टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:16 PM, 05-Aug-2023

दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश

जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश  की अदालत ने भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल अमित श्रीवास्तव की तरफ से एएसआई को चार सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के आवेदन को स्वीकार किया। दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया।
05:39 PM, 05-Aug-2023

दूसरे दिन का सर्वे पूरा

ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो चुका है। आज मुस्लिम पक्ष भी सर्वे के दौरान मौजूद रहा। सुबह 8 बजे से सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई थी। वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। एएसआई गहराई से अध्ययन करते हुए बारीकी से सर्वेक्षण कर रही है। मुस्लिम पक्ष ने पूरी तरह से सहयोग किया।  यह सर्वेक्षण बीते वर्ष मई में हुए अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरुप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है।
विज्ञापन
05:14 PM, 05-Aug-2023

आज अब सर्वे पर लग सकता है विराम

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर आज अब विराम लग सकता है। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक ही सर्वे की प्रकिया चली थी। अब से थोड़ी देर बाद एएसआई टीम के सदस्य बाहर निकलेंगे। काशी विश्वनाथ धाम के गंट नंबर चार पर सुरक्षाकर्मियों की हलचल तेज हो गई है। 
04:10 PM, 05-Aug-2023

दर्शन-पूजन के बहाने पहुंच रहे माहौल देखने

बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बहाने कई स्थानीय लोग ऐसे भी हैं, जो ज्ञानवापी का माहौल देखने पहुंच रहे हैं।  काशी विश्वनाथ धाम से बाहर आकर बैरिकेडिंग को पार करने के बाद वह लोग कैमरे के सामने पत्रकारों को माहौल के संबंध में अपना बयान भी दे रहे हैं। 
02:30 PM, 05-Aug-2023
हिंदू मुस्लिम पक्ष से 16 लोगों को मौजूद रहने की इजाजत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान हिंदू मुस्लिम पक्ष से 16 लोगों को मौजूद रहने की इजाजत दी गई है। इन सभी के पास जिलाधिकारी वाराणसी का पत्र पहुंचा था। बता दें कि पहले दिन के सर्वे में मुस्लिम पक्ष मौजूद नहीं था। 
01:32 PM, 05-Aug-2023
हिंदू पक्ष की पैरोकार सीता साहू - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी के तहखाने से मूर्तियों के अवशेष मिलने का दावा

मां शृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। हिंदू पक्ष की पैरोकार सीता साहू ने कहा है कि 'एक मूर्ति मिली है। माप लिया गया है। घास साफ करके मूर्ति निकाली गई है। एएसआई की टीम अपना काम कर रही है। अब दो बजे के बाद सर्वे होगा।' 

एएसआई गहराई से अध्ययन करते हुए बारीकी से सर्वेक्षण कर रही है। मुस्लिम पक्ष पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। पश्चिमी दीवार को देख और समझ कर सर्वे के किए एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है। यह सर्वेक्षण अधिवक्ता आयुक्त की कमीशन की कार्रवाई से बहुत ही अलग है। इसका स्वरूप व्यापक है और यहां सब कुछ वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 05-Aug-2023
हिंदू पक्ष - फोटो : अमर उजाला
हिंदू पक्ष की वादिनी राखी सिंह के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि आज मुस्लिम पक्ष पूरा सहयोग कर रहा है। मस्जिद का ताला खुलने के बाद पूरे परिसर का एएसआई की टीम बारीकी से निरीक्षण कर रही है। फोटोग्राफी और विदियोग्राफी का काम आज ज्ञानवापी के अंदर किया जा रहा है। एक-एक बात रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है। नंदीजी के सामने के तहखाने में गंदगी थी। एएसआई के कहने पर उसकी सफाई कराई जा रही है। एक मशीन के माध्यम से ज्ञानवापी परिसर की थ्री-डी इमेजिंग की जा रही है।  ज्ञानवापी के अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे हर जगह एएसआई के एक्सपर्ट दोनों पक्षों की मौजूदगी में आ-जा रहे हैं। दोनों पक्षों के सहयोग से सर्वे सही तरीके से आगे बढ़ रहा है।

 
12:04 PM, 05-Aug-2023
फोर्स कर रही चक्रमण, कमांडो के हवाले गेट नंबर चार - फोटो : अमर उजाला
फोर्स कर रही चक्रमण, कमांडो के हवाले गेट नंबर चार
ज्ञानवापी मसले को लेकर कमिश्नरेट के द्वारा खाशा सतर्कता बरती जा रही है। ज्ञानवापी, काशी विश्वनाथ, गोदौलिया चौराहा, बुलानाला, मैदागिन सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, आरएएफ, पीएसी, एलआईयू समेत अन्य सुरक्षा ऐजेसिंया चौकन्नी थीं। इधर, ज्ञानवापी सर्वे के मूवमेंट पर खुद पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और डीएम एस. राजलिंगम नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार की सुरक्षा ट्रू पैरा कमांडो के हवाले की गई है। मंदिर परिसर के एक किलो मीटर के दायरे में भी कमांडो गश्त कर रहे हैं। शनिवार को भी ज्ञानवापी आने-जाने वाले मार्ग पर पुलिस बरकेडिंग कर तैनात थी। केवल पैदल यात्रीयों को मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा था।
11:22 AM, 05-Aug-2023
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए आज एएसआई की 61 सदस्यीय टीम के 53 सदस्य मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि एएसआई की टीम आज सीढ़ी लेकर भी ज्ञानवापी में गई है। मस्जिद का ताला खोला गया लेकिन तहखाना अभी भी बंद है। 
10:49 AM, 05-Aug-2023
मुस्लिम पक्ष से ये हैं मौजूद 
ज्ञानवापी के पुरातत्व सर्वेक्षण की कार्यवाही में आज मुस्लिम पक्ष के दो वकील समेत तीन पैरोकार सहयोग कर रहे हैं, जिसमें मुमताज़ अहमद, मोहम्मद एखलाक अहमद वकील हैं।
मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने आज मस्जिद ताला खोला,  जिससे एसआई की टीम ने मस्जिद के अंदर प्रवेश किया। वजूखाने को छोड़कर आज मस्जिद के अंदर भी सर्वे होगा।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed