Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae0edd298599cb1740cf6c3","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
08:55 AM, 28-Oct-2026
एलडीए के नियमों में बड़ा बदलाव!: अब एक व्यक्ति खरीद सकेगा दो भूखंड, नैमिष और वरुण विहार योजना के लिए मची होड़
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब एक व्यक्ति को एक की जगह दो भूखंड खरीदने की अनुमति देने जा रहा है। इसका प्रस्ताव 2 नवंबर की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहीं नैमिष और वरुण विहार योजनाओं की लॉटरी 4-5 नवंबर को होगी। और पढ़ें08:54 AM, 28-Oct-2026
यूपी: दूध में ये क्या मिलाया जा रहा, जानने के बाद इसे पीना छोड़ देंगे; खाद्य विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा
आगरा में दिवाली से पहले खाद्य विभाग की 28 टीमों ने जांच अभियान चलाकर 12 खाद्य नमूने लिए और सात प्रतिष्ठानों को सफाई संबंधी कमियों पर नोटिस जारी किए। छीपीटोला के पुष्पक मिष्ठान्न भंडार में दूध को गाढ़ा करने के लिए बोरेक्स का इस्तेमाल मिलने का दावा किया गया। विभाग ने 16 किलो 400 ग्राम बोरेक्स जब्त कर दुकान के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है।और पढ़ें
विज्ञापन
08:49 AM, 28-Oct-2026
आगरा विवि: अव्यवस्थाओं पर राज्यपाल ने फटकारा, बीए-एलएलबी की परीक्षाएं दोबारा कराने के आदेश
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रकाशन विभाग में बिखरे कागजात और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत पर उन्होंने इतिहास की परीक्षा दोबारा कराने के आदेश दिए। छात्रों ने राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र और रिजल्ट में भी गड़बड़ियों की शिकायत की।और पढ़ें
08:37 AM, 28-Oct-2026
अयोध्या: एक मैदान, दो दरबार व साझा रामलीला; हिंदू-मुस्लिम कलाकार मिलकर करते हैं मंचन, छह दशक से निभ रही परंपरा
अयोध्या के मुमताज नगर में 1963 से चली आ रही यह रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता और साझा संस्कृति की अनूठी मिसाल है। यहां दोनों समुदाय मिलकर इसका आयोजन करते हैं और स्थानीय लोग ही इसके सभी किरदार निभाते हैं। और पढ़ें08:11 AM, 28-Oct-2026
आजमगढ़: ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत; हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी के आरोप के बीच गर्भ में नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें08:08 AM, 28-Oct-2026
आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026: डॉ. मानवेंद्र प्रताप को पांचवें राउंड में मिले 8,113 वोट, शशांक रह गए पीछे
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना के पांचवें राउंड में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 8,113 मत हासिल किए, जबकि शशांक यादव को 1,992 वोट मिले। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 AM, 28-Oct-2026
VIDEO: जीत की ओर बढ़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने समर्थकों संग छोड़ा मतगणना स्थल
VIDEO: जीत की ओर बढ़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने समर्थकों संग छोड़ा मतगणना स्थल और पढ़ें07:29 AM, 28-Oct-2026
यूपी: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 साल के युवक का दिमाग 7.5 साल के बच्चे का, उसे नहीं कि पता क्या किया
Kanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय युवक की मानसिक क्षमता करीब साढ़े सात साल के बच्चे के बराबर बताई गई है। वाराणसी के मानसिक अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसका आईक्यू 48 प्रतिशत बताया और कहा कि उसे अपने कृत्य की समझ नहीं है। पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों के अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस केवल वीडियो प्रसारित करने के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। और पढ़ें07:01 AM, 28-Oct-2026
तेंदुए का खौफ: छह किमी के दायरे में 45 हजार की आबादी में दहशत, फुटप्रिंट खोजे जा रहे; ऑनलाइन चल रहीं कक्षाएं
वाराणसी के छावनी में छह किलोमीटर के दायरे में करीब 45 हजार की आबादी में दहशत का माहौल है। वन विभाग संदिग्ध वन्यजीव के फुटप्रिंट खोजने में जुटा है। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। शिक्षक भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। और पढ़ें06:50 AM, 28-Oct-2026