फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 22 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

07:51 AM, 22-Oct-2026

यूपी: आज आजम खां से मिलने रामपुर जेल जाएंगे अखिलेश, दूरी पाटने के साथ हो सकती है राजनीतिक चर्चा

Akhilesh Yadav will meet Azam: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजम खां से मिलने के लिए रामपुर जेल जाएंगे। चुनाव के ठीक पहले यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे में अखिलेश यादव की आजम खां से गहरी राजनीतिक चर्चा हो सकती है।  और पढ़ें
07:39 AM, 22-Oct-2026

श्रद्धा दुबे के पीछे कौन?: कोई सिखाता रहा कि उसे कब क्या करना है, मीडिया में दिलाई गई बाइट; पहुंची थी कोर्ट भी

श्रद्धा का साथ गैंगस्टरों से रहा। पुलिस के कई अधिकारी भी संपर्क में रहे। वहीं नेताओं की भी करीबी रही। इसलिए उसके भीतर शातिरपन भर गया। फरारी के दौरान वह ऐसे सतर्क रह रही थी, जैसे कोई बड़ा अपराधी हो।  और पढ़ें
विज्ञापन
07:38 AM, 22-Oct-2026

यूपी: आज लखनऊ कोर्ट में पेश की जा सकती है श्रद्धा, दस दिन छकाने के बाद इस तरह चढ़ी पुलिस के हत्थे

Shraddha dubey: शिवा शर्मा के हत्या के मामले में मुख्य आरोप श्रद्धा दुबे 22 अक्तूबर को लखनऊ कोर्ट में पेश की जा सकती है। पुलिस के साथ वह बुधवार को नागपुर से रवाना हुई है।  और पढ़ें
07:22 AM, 22-Oct-2026

प्रयागराज : स्टेनली रोड-मलाक हरहर सिक्सलेन पुल की लोड टेस्टिंग शुरू, 15 नवंबर से दौड़ेगे वाहन

गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल पर लोड टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। इस दौरान पुल बेली नाले के ऊपर व मलाका के पास पुल के भाग की लोड टेस्टिंग हुई। इस दौरान भारी वाहनों को पुल के कम्पलीट हिस्से पर खड़ा करके देखा गया कि कितने मिली मीटर पुल दब रहा है। और पढ़ें
07:16 AM, 22-Oct-2026

यूपी: आरोपी कार से बजाते रहे दुस्साहस का डंका, वहशत का वीडियो वायरल; मौत हो गई और पुलिस बोली- हादसा हुआ

Kanpur News: हनुमंत विहार निवासी युवक दशहरा मेला देख कर लौट रहा था। पीटने के बाद कार से टक्कर मारी, फिर हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए। घटना सीसी कैमरों में कैद हुई। और पढ़ें
07:03 AM, 22-Oct-2026

यूपी: कैसे जुड़े श्रद्धा के नागपुर से तार, तलाशी जा रही है जेड गैंग से कनेक्शन की पड़ताल; पढ़िए पूरी कुंडली

रायबरेली के एक मोहल्ले से निकलकर श्रद्धा दुबे हाईप्रोफाइल कैसे बनी, यह सवाल अब भी बरकरार है। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में उसने राजनीति में किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 AM, 22-Oct-2026

कहानी श्रद्धा की फरारी की: राह चलते लोगों से लेती थी लिफ्ट, अजनबियों के फोन से वाई-फाई; फिर कैसे पकड़ी गई?

Shraddha Dubey: फरार होने के दौरान श्रद्धा ने रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, कैब आदि में सफर किया। जब जहां जिसे मिली उसका इंटरनेट इस्तेमाल किया।
  और पढ़ें
06:10 AM, 22-Oct-2026

प्रयागराज : काशी एयर शो का रिमोट प्रयागराज के हाथ, मध्य वायु कमान मुख्यालय से होगी हर गतिविधि की मानिटरिंग

वाराणसी में 22, 24 एवं 25 अक्तूबर का होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो का केंद्र बिंदु संगम नगरी ही रहेगी। काशी के नमो घाट पर होने वाले इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन की कमान प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय के हाथों में है, यहीं से पूरे आयोजन की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है। और पढ़ें
06:00 AM, 22-Oct-2026

वाराणसी: सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर 17.90 लाख की ठगी, कंपनी का एजेंट बनकर की बातचीत; भेजा जीएसटीएन

सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर व्यवसायी से 17.90 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कंपनी का प्रतिनिधि और सेल्स मैनेजर बनकर फर्जी जीएसटीएन प्रमाणपत्र व प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा। भुगतान के बाद पैनल नहीं पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। और पढ़ें
05:54 AM, 22-Oct-2026

एयर फॉर्मेशन: स्क्वॉड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा- फौज कोई नौकरी नहीं, पूरी लाइफ स्टाइल है; 15 मिनट होगा करतब

काशी में एयर शो के दौरान सारंग हेलीकॉप्टर टीम 15 मिनट तक करतब दिखाएगी। स्क्वॉड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा कि सेना में रहना नौकरी नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल है। इसके लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस जरूरी है। पांच हेलीकॉप्टरों की व्यूह रचना के लिए मशहूर सारंग टीम युद्ध के साथ दुर्गम क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी तैयार रहती है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed