Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6acbd5d5ff388c04f5077625","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:23 AM, 12-Oct-2026
साइबर ठगी के नए-नए तरीके: पुलिस का हाईटेक तंत्र, फिर भी दो कदम आगे ठग; नौ महीने में 19 करोड़ की ठगी
पिछले नौ महीने दस दिन में साइबर अपराधियों ने 19 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की, जबकि पीड़ितों को अब तक केवल 14 फीसदी रकम वापस मिल सकी है। डिजिटल अरेस्ट, निवेश का लालच, ग्रीन गैस सब्सिडी और पार्सल के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।और पढ़ें
09:20 AM, 12-Oct-2026
स्वास्थ्य: घुटनों से आने लगी कट-कट की आवाज? 30 से 45 साल की उम्र में रहें सावधान; ये हैं गठिया के संकेत
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में रोजाना औसतन 450 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें 30-45 वर्ष की उम्र के कई मरीजों में गठिया जैसे लक्षण, घुटनों में दर्द और चलने-उठने में परेशानी देखी जा रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
09:20 AM, 12-Oct-2026
आम आदमी को झटका: जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी समेत कई दवाएं 10 फीसदी महंगी, पढ़ें फार्मा कंपनियों का तर्क
आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। जन औषधि केंद्रों पर शुगर-बीपी समेत कई दवाएं 10 फीसदी महंगी हो गई हैं। आगे पढ़ें और जानें इस पर फार्मा कंपनियों का क्या कहना है? और पढ़ें09:16 AM, 12-Oct-2026
त्योहार पर घर जाना आसान: रेलवे ने चलाईं ये विशेष ट्रेन, आगरा होकर चलेंगी; जारी किया गया शेड्यूल
पूजा पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अक्तूबर और नवंबर में विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें शकूरबस्ती-मानसी, उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर रूट की अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल हैं।और पढ़ें
09:14 AM, 12-Oct-2026
यूपी: बहन की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में भाई भी अरेस्ट, आवास दिलाने के नाम पर करता था ठगी; नौ केस हैं दर्ज
आजमगढ़ में आवास दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में नौ मुकदमों के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में शाम को गिरफ्तार महिला आरोपी की सगी बहन निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें09:14 AM, 12-Oct-2026
आगरा: युवती को घसीटकर घर ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर मारपीट कर उसे अपने घर ले जाने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी की जांच कराने की बात कही है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 AM, 12-Oct-2026
नौ मुकदमों का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO
नौ मुकदमों का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO और पढ़ें09:05 AM, 12-Oct-2026
ढाबा संचालक की हत्या: गोली मारकर भागा सिपाही, सुराग न लगा सकी पुलिस; परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
आगरा के सेवला जाट में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या के मामले में आरोपी सिपाही जैकी चौधरी दो दिन बाद भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में प्रयागराज समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।और पढ़ें
09:02 AM, 12-Oct-2026
सड़क पर 8 फीट कब्जा, रास्ते के लिए जद्दोजहद: आगरा के पुराने शहर से गुजरना नहीं आसान, हैरान कर देगीं तस्वीरें
आगरा के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण और वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। 20 फीट चौड़ी सड़क पर आठ फीट तक कब्जे और फव्वारा क्षेत्र में वाहन चालकों के विवाद से लोगों को जाम में परेशानी झेलनी पड़ रही है।और पढ़ें
08:58 AM, 12-Oct-2026