08:27 AM, 15-Sep-2026
असगर अली हत्याकांड: आधी रात को कार से कुचला कारोबारी, लाइव वीडियो मिला; काैरई टोल का सीसीटीवी गायब
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कौरई टोल का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल रहा है। पुलिस कार में सवार लोगों की पहचान के लिए हाईवे के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें
08:26 AM, 15-Sep-2026
राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय; पुजारियों पर भी शिकंजा
राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव हो गए हैं। राम मंदिर के कर्मचारियों पर सख्ती बढ़ गई है। अंदर की बात बाहर आने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही फैसले और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा करने पर रोक लग गई है। मंदिर में पुजारी मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।
और पढ़ें
08:23 AM, 15-Sep-2026
बुलंदशहर: बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर लायक राम का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम विदाई के लिए उमड़ी भीड़
डिबाई थाना क्षेत्र के गांव याबापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर लायक राम का पार्थिव शरीर पहुंचा।
और पढ़ें
08:17 AM, 15-Sep-2026
लखनऊ: किस्त न भरने पर युवक को बंधक बनाया, पांच दिन करवाई मजदूरी और निकलवाया खून; किस्तों पर खरीदा था मोबाइल
लखनऊ में किस्त न भरने पर आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया। पांच दिन तक उससे मजदूरी करवाई और जबरन उसका खून भी निकलवाया। शिकायत पर पुलिस पीड़ित परिवार को टरकाती रही।
आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:02 AM, 15-Sep-2026
सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर कशमकश: इन 111 सीटों पर खुद ही लड़ेगी समाजवादी पार्टी; 'हाथ' के लिए ये है प्लान
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। सीटों को लेकर दोनों दलों में कशमकश चल रही है। दोनों दलों के सामने वोटरों का मूड बनाए रखने की चुनौती है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के सामने चुनौती यह है कि 2024 में पीडीए की बिसात पर मिली कामयाबी इस बार कैसे दोहराई जाए।
और पढ़ें
07:52 AM, 15-Sep-2026
इंजीनियर्स डे विशेष: जिगर-जॉली से रोलर हेड तक, इंजीनियरिंग ने बदल दी खुर्जा के पॉटरी उद्योग की तस्वीर
करीब 400 इकाइयों और सालाना करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाले इस उद्योग में कभी चाक पर हाथ से तैयार होने वाले उत्पाद अब आधुनिक मशीनों की मदद से तैयार हो रहे हैं।
और पढ़ें
07:39 AM, 15-Sep-2026
यूपी: आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
आजम खां के जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के बाद अब जुर्माने के साथ आयकर वसूलने की कवायद शुरू हो गई है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण दिल्ली भेजा गया है। करीब 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय के निवेश की बात सामने आ रही है।
आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
07:25 AM, 15-Sep-2026
यूपी: विवि का रिपोर्ट कार्ड होगा तैयार, ‘परफॉर्मेंस’ की होगी जांच; शैक्षिक गुणवत्ता के आधार पर मिलेगी रेटिंग
यूपी में अब शैक्षिक गुणवत्ता के आधार पर विश्वविद्यालयों की रेटिंग तैयार होगी। एकेडमिक कैलेंडर, शोध, नैक, प्लेसमेंट समेत छह क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। नोडल अधिकारी डाटा और अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करेंगे।
आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
06:50 AM, 15-Sep-2026
यूपी: प्रदेश में बिजली की भारी किल्लत की वजह आई सामने, कोयले के भीगने से बढ़ा संकट;10 उत्पादन इकाइयां बंद
Power crisis in UP: प्रदेश में सप्ताहभर से बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। गांवों में आठ घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लघु एवं कुटीर उद्योग के सामने संकट खड़ा हो गया है।
और पढ़ें
06:42 AM, 15-Sep-2026
लखनऊ: शमी के भाई पर यौन शोषण का आरोप, कोलकाता जाएगी पुलिस; अभी दर्ज नहीं हुए युवती के बयान
युवती ने जिस होटल में शोषण का आरोप लगाया था वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी चेक किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि युवती ने आशियाना थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
और पढ़ें