फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 21 October 2025
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:27 PM, 21-Oct-2025

मुरादाबाद: कांठ में टायरों के शोरूम में लगी भीषण आग, आसपास के घरों को खाली करवाया, लोगों को दूसरी जगह भेजा

मुरादाबाद के कांठ में टायर के शोरूम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने आसपास के घर खाली कर लोगों को दूसरी जगह भेजा। और पढ़ें
11:22 PM, 21-Oct-2025

MP News: मुरैना में महिलाओं पर लाठियों से हमला, पुलिस बोली- क्या आप पीड़ित के वकील हैं, किस-किस का ध्यान रखें

मुरैना के भोंडेरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत छह से अधिक लोग घायल हुए। न्यायालय के आदेश के बावजूद कब्जे की कोशिश के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
11:09 PM, 21-Oct-2025

12वीं के छात्र की हत्या: मुरादाबाद में भाजपा नेता के भतीजे पर चाकू से किए वार, गाली-गलौज का किया था विरोध

मुरादाबाद के कटघर इलाके में 12वीं के छात्र की सरेआम हत्या कर दी गई। भाजपा नेता के भतीजे की हत्या की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।  और पढ़ें
10:47 PM, 21-Oct-2025

Bhopal: नाले के किनारे बोरे में मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी; पुलिस शिनाख्त में जुटी

Bhopal News: भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में नाले के किनारे एक बोरे में बंद लाश मिली है। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू किया है और मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
  और पढ़ें
10:41 PM, 21-Oct-2025

CM Yogi: अखिलेश के दीपोत्सव वाले बयान पर CM योगी का हमला, 'किसानों का अपमान कर रहे हैं'

CM Yogi: अखिलेश के दीपोत्सव वाले बयान पर CM योगी का हमला, 'किसानों का अपमान कर रहे हैं' और पढ़ें
10:24 PM, 21-Oct-2025

Sidhi News: शराब पार्टी के बाद युवक की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव; हत्या की आशंका से गांव में मचा हड़कंप

Sidhi News: सीधी जिले में शराब पार्टी के बाद लापता युवक विष्णु केवट का शव बाणसागर नहर में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुराने विवाद को कारण बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 21-Oct-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ त्यौहार मनाया और उन्हें उपहार दिए। उन्होंने कहा कि बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

और पढ़ें
10:13 PM, 21-Oct-2025

MP News: भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों का पंजीयन, सीएम बोले- प्रक्रिया में किसानों को कष्ट ना हो

मध्यप्रदेश में भावांतर योजना के तहत 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योजना की प्रक्रिया में किसानों को कोई असुविधा न हो।
  और पढ़ें
10:04 PM, 21-Oct-2025

Damoh News: 59 साल पहले दस्युओं से लड़ी थी वीरता की लड़ाई, एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Damoh News: 59 साल पहले दस्युओं से लड़ी थी वीरता की लड़ाई, एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Damoh News: 59 years ago valiant fight against bandits was fought; SP paid tribute to martyr policemen
  और पढ़ें
09:44 PM, 21-Oct-2025

Kannauj: विशुनगढ़ में बवाल…भीड़ ने किया थाने का घेराव, प्रधान प्रतिनिधि की रिवॉल्वर छीनी, पथराव में कोतवाल घायल

Kannauj News: विशुनगढ़ में आतिशबाजी विवाद की तहरीर देकर लौट रहे तीन युवकों पर प्रधान प्रतिनिधि ने समर्थकों संग हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में लिया तो उनके समर्थकों ने थाना घेरकर पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक कोतवाल को पत्थर लगा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed