फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A decomposed body found in a sack on bank of a drain, suspicion of murder creates panic in area

Bhopal: नाले के किनारे बोरे में मिली सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी; पुलिस शिनाख्त में जुटी

Tue, 21 Oct 2025 10:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Oct 2025 10:47 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में नाले के किनारे एक बोरे में बंद लाश मिली है। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू किया है और मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
 

विज्ञापन
Bhopal News: A decomposed body found in a sack on bank of a drain, suspicion of murder creates panic in area
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुष्पा नगर स्थित नाले में एक बोरे में बंद लाश पाई गई। स्थानीय लोगों ने दुर्गंध आने पर बोरा देखा और अंदर शव होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो अंदर एक पुरुष का शव मिला। शव कई दिन पुराना था और सड़ चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

 
चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही लाश
थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि यह चार से पांच दिन पुराना है। लाश पूरी तरह बोरे में बंद थी, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है या वह कहीं और से बहकर यहां पहुंचा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भस्म आरती से पहले मौत: अचानक गिरा महाकाल भक्त... फिर न उठा, डॉक्टर ने बताया सच; कुछ घंटे पहले किया था यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या की आशंका, पुलिस जुटी शिनाख्त में
फिलहाल पुलिस को हत्या की आशंका है, क्योंकि शव को बोरे में बंद कर फेंकने का तरीका संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अशोका गार्डन पुलिस ने भोपाल के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों की पुलिस को भी मृतक के हुलिए का विवरण भेजा है, ताकि पहचान की जा सके।

हालांकि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे यह पता लगाना कि हत्या किसने की, क्यों की और मृतक कहां का निवासी था, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें- MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed