UP Election Result Live: सपा ने फिर लिखा चुनाव आयोग को पत्र, अखिलेश ने मीडिया पर कसा तंज, जानिए क्या बोले?
{"_id":"6228286aa01af80dc36aea58","slug":"up-election-result-2022-live-updates-up-chunav-results-date-time-mla-seats-prediction-exit-polls-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Result Live: सपा ने फिर लिखा चुनाव आयोग को पत्र, अखिलेश ने मीडिया पर कसा तंज, जानिए क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 09 Mar 2022 10:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:18 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Result News Live: उत्तर प्रदेश में सात चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। तमाम एग्जिट पोल के मुताबिक, सूबे में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद से राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है। अब हर किसी को कल यानी 10 मार्च का इंतजार है, जब नतीजें आएंगे। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:28 PM, 09-Mar-2022
गोरखपुर : ईवीएम की रखवाली कर रहे सपा नेताओं का हंगामा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार की रात से यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार पर जमे पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे दिन हंगामा किया। यूनिवर्सिटी स्टॉफ के साथ ही सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कई अन्य प्रशासनिक अफसरों व पुलिस की गाड़ियां भी खुद चेक की। इस दौरान कुछ नेताओ-कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी भी की।
वहीं यूनिवर्सिटी के कुछ स्टॉफ ने इस बात पर आपत्ति भी दर्ज कराई कि किस अधिकार के तहत एक राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता आमजन की गाड़ी को न केवल हाथ लगा रहे बल्कि भीतर रखे सामान की तलाशी भी ले रहे। हालांकि पूरे समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तमाशबीन बने सिर्फ सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को समझाते ही रहे।
06:00 PM, 09-Mar-2022
मुरादाबाद: मंडी समिति में सपाइयों का हंगामा
मुरादाबाद मंडी समिति में नगर निगम की गाड़ी में बैलेट पेपर छिपाकर ले जाने का आरोप लगाकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने अफसरों और नगर निगम की गाड़ियों को रोककर अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए सभी गाड़ियों की तलाशी लेने शुरू कर दी। एसएसपी बबलू कुमार और डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है। मंडी समिति में सपा और बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
05:27 PM, 09-Mar-2022
संतकबीरनगर : बैलेट पेपर के साथ पकड़ा गया लेखपाल, डीएम ने की कार्रवाई
खलीलाबाद तहसील में कार्यरत एक लेखपाल बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर जा रहा था। अभी वह कॉलेज गेट के सामने पहुंचा ही था कि शक के आधार पर सपा नेता व पूर्व प्रमुख मनोज राय ने उसे रोक लिया। लेखपाल के पास मौजूद रजिस्टर की तलाशी ली तो रजिस्टर में दो बैलेट पेपर आरओ के हस्ताक्षर युक्त मिला। यह बैलेट पेपर कहां से आया, यह लेखपाल नहीं बता सका। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर डीएम दिव्या मित्तल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हकीकत जानने के बाद लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही केस दर्ज कराने का एसडीएम को निर्देश दिया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही।
05:00 PM, 09-Mar-2022
ईवीएम को लेकर कई जिलों में बवाल
ईवीएम और पोस्टल बैलेट को लेकर विपक्ष यूपी के कई जिलों में हंगामा कर रहा है। मंगलवार को वाराणसी से शुरू हुआ बवाल बरेली, सोनभद्र, उन्नाव, मुरादाबाद समेत कई जिलों में पहुंच चुका है। इन हंगामों के बीच वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीएम आपूर्ति नलिनी कांत सिंह को हटा दिया है। नलिनी कांत को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, सोनभद्र और बरेली में भी एसडीएम हटाए गए हैं ।
मंगलवार शाम सपा प्रमुख अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जगह-जगह समाजवादी पार्टी और विपक्ष के अन्य नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि भाजपा सरकार के कहने पर जिलों के अफसर ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट में भी धांधली करने का आरोप विपक्ष ने लगाया है। पढ़िए अब तक किस-किस जिले में क्या-क्या हुआ?
04:10 PM, 09-Mar-2022
कम अंतर से हार-जीत वाली मोहनलालगंज, मध्य पर रहेगी सबकी नजर
लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से मोहनलालगंज और लखनऊ मध्य पर मतगणना के समय सबकी नजर रहेगी। इसकी वजह यह है कि इन सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हार-जीत हुई थी। इस बार भी दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। ऐसे में 2017 की तरह यहां 2022 के परिणाम भी चौंका सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...
03:35 PM, 09-Mar-2022
चुनाव नतीजे से पहले भगवान के दर पर हाजिरी
विधानसभा चुनाव नतीजों से एक दिन पहले मथुरा से भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को ब्रज के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। ऊर्जा मंत्री सबसे पहले मथुरा के रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। वृंदावन से श्रीकांत शर्मा गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने बरसाना के राधारानी मंदिर में भी पूचा-अर्चना की। मंदिरों में दर्शन के बाद श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की जीत का दावा किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग और समर्थक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 09-Mar-2022
UP Election Result: सपा प्रमुख का मीडिया पर तंज
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर एक शायरी पोस्ट की। बगैर किसी का नाम लिए सपा प्रमुख ने कहा, 'लिख रहा हूँ ये सोचकर कि शायद जागेगा ज़मीर, बेख़बर से हो गये हैं न जाने क्यों कुछ ख़बरनवीस।'
02:45 PM, 09-Mar-2022
सपा ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर वेब कास्टिंग कराने की मांग की
समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर गुरुवार को यूपी चुनाव की होने वाली मतगणना की वेब कास्टिंग कराने और उसका लिंक सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि सपा मांग करती है कि 10 मार्च 2022 को प्रदेश के समस्त जिलों की हर विधान सभा की होने वाली मतगणना की वेबकास्टिंग कराई जाए और भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी राजनीतिक दलों को उसका लिंक उपलब्ध करवाया जाए जिससे कि सभी मतगणना को लाइव देख सकें। जिससे मतगणना पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष हो सके।
02:15 PM, 09-Mar-2022
कब-कब सवालों के घेरे में रही ईवीएम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और नतीजे गुरुवार को आएंगे। उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में ज्यादातर ने यूपी में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया है। जिसके बाद ईवीएम पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वाराणसी में गाड़ियों से ईवीएम की मूवमेंट का मुद्दा उठाते हुए यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा को जिताने के लिए प्रशासन वोट चुराने में लगा हुआ है। यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, जिसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी। पढ़िए पूरी खबर...
01:50 PM, 09-Mar-2022
मतगणना से पहले धांधली का आरोप
10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब कल यानी दस मार्च को मतों की गणना होगी। इसके पहले ही पोस्टल बैलेट और ईवीएम को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और बैलेट वोटिंग को लेकर धांधली का आरोप लगा दिया है। ऐसे में हम आपको पोस्टल बैलेट से लेकर ईवीएम की पर्ची तक कैसे वोटों की गिनती होती है? पढ़िए पूरी खबर...