UP Election News Live: योगी आदित्यनाथ बोले- जनवरी 2017 तक भूख से तड़प रहे थे लोग, आज उत्तर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं होती
{"_id":"61fca1f166ef25751d42f278","slug":"up-election-2022-news-today-live-up-chunav-dates-total-seats-candidates-list-bjp-congress-sp-and-bsp-yogi-adityanath-election-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election News Live: योगी आदित्यनाथ बोले- जनवरी 2017 तक भूख से तड़प रहे थे लोग, आज उत्तर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 04 Feb 2022 08:28 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:28 PM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Opinion Poll Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
गोरखपुर में अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:27 PM, 04-Feb-2022
अनुराग ठाकुर का नया नारा
लखनऊ में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नया नारा दिया। उन्होंने कहा 'साइकिल रखो नुमाइश में, कमल ही खिलेगा 22 में'। उन्होंने कहा कि सपा से कोई भी टिकट नहीं लेना चाहता है। अखिलेश की हताशा अब साफ दिखने लगी है।05:10 PM, 04-Feb-2022
सपा की सूची पर अनुराग ठाकुर का हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में सपा के उम्मीदवारों की सूची पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव ने शायद ही ऐसे किसी अपराधी, दंगाई और माफियां को छोड़ा होगा जिसका नाम उम्मीदवार की सूची में ना हो। जो जेल के पीछे हैं उन लोगों का समर्थन अगर ये लोग चोरी-छिपे करते हैं तो प्रदेश की जनता उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
04:40 AM, 04-Feb-2022
अखिलेश ने की ओवैसी पर हुए हमले की निंदा
उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले की अखिलेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसकी मैं निंदा करता हूं। इसके पीछे दोषी कौन है? और कारण क्या है? ये लोग तो दावा करते थे कि प्रदेश से अपराधी भाग गए हैं। अगर अपराधी भाग गए थे तो यह हमला किसने किया।04:20 PM, 04-Feb-2022
योगी बोले- आज उत्तर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं होती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वहीं उत्तर प्रदेश है जहां 2017 से पहले भूख से मौतें होतीं थीं। 2003 से 2016 और यहां तक कि जनवरी 2017 तक कुशीनगर के अंदर भूख से मौतें हुईं थीं। उस समय सांसद के रूप में मुझे उन क्षेत्रों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। मैंने खुद भूख से तड़प रहे लोगों को अपनी आंखों से देखा। उनकी पीड़ा को समझकर उसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी। आज उत्तर प्रदेश में भूख से कोई मौत नहीं होती है। डबल इंजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को डबल डोज राशन की उपलब्ध करा रही है।04:13 PM, 04-Feb-2022
हम खाई पैदा करने वाली राजनीति को खत्म करना चाहते हैं: अखिलेश
आगर में एक जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पहले बिस्कुल का भी पैकेट बड़ा आता था। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ी पैकेट छोटा होता गया। पैसे कम नहीं हुए पैकेट में से बिस्कुट कम हो गए। हम नकारात्मक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। खाई पैदा करने वाली राजनीति को हम खत्म करना चाहते हैं।03:35 PM, 04-Feb-2022
बीमारू से उपयोगी हो गया उत्तर प्रदेश: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जालौन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक समय था 1998-2000 में जब भारत के आंकड़े आते थे तो वे आशाजनक नहीं आते थे, तब बताया गया था कि कुछ बीमारू राज्य हैं, जिसमें बीमारू का U उत्तर प्रदेश था। आज UP हो गया उपयोगी, उत्तर प्रदेश नंबर-1 राज्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 04-Feb-2022
गाजियाबाद में क्या बोलीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गाजियाबाद में घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम पिछले 30 साल में पहली बार सभी 403 सीटों पर लड़ रहे हैं। लॉकडाउन, नोटबंदी आदि के चलते बहुत से छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। हम ये मुद्दे उठा रहे हैं।02:18 PM, 04-Feb-2022
केंद्र की योजनाओं पर ब्रेक लगाकर रखती थी पिछली सरकार: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साल पहले तक ये माफियावादी केंद्र की योजनाओं का लाभ यूपी के गरीब, दलित, पिछड़े तक नहीं पहुंचने देते थे। केंद्र की योजनाओं में उनकी मनमानी नहीं चलती थी, भ्रष्टाचार नहीं चलता था इसलिए ये उन योजनाओं में ब्रेक लगाकर रखते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अगर इन्हें मौका मिल गया तो किसानों के परिवारों को मिल रही हजारों करोड़ की मदद ये नकली समाजवादी बंद करवा देंगे।आपको जो मुफ्त राशन मिल रहा है ये नकली समाजवादी आपको भूखा छोड़ देंगे। दलितों के, पिछड़ों के बच्चों को जो स्कॉलरशिप मिलती है उसे भी ये बंद करवा देंगे। चीनी मिलों की तरह ये ताला ही लगाने वाले हैं। ये मध्यमवर्ग की जेब पर डाका डालकर रियल स्टेट माफिया को दे देंगे। कहने को कागजी नकली समाजवादी और पूरी तरह परिवारवादी पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।
02:13 PM, 04-Feb-2022
लोगों ने ये मन बना लिया है कि दंगाइयों को सत्ता हथियाने नहीं देंगे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ये मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर के प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे।02:07 PM, 04-Feb-2022