UP Election 2022 Live: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, चीन और पाकिस्तान की ये कहानी भी बताई
{"_id":"62106bffba526267fd3675ae","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-third-phase-election-date-district-wise-schedule-bjp-congress-sp-and-bsp-candidate-list-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, चीन और पाकिस्तान की ये कहानी भी बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 19 Feb 2022 08:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:26 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में कल यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:26 PM, 19-Feb-2022
72 घंटे प्रचार नहीं कर पाएंगे भाजपा विधायक
उत्तर प्रदेश में वोटरों को धमकाने के आरोप में चुनाव आयोग ने शनिवार को तेलंगाना से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। साथ ही, तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए। प्रचार पर रोक शनिवार शाम 6 बजे से लागू हो गई।
चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई एक वीडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए की, जिसमें विधायक टी. राजा सिंह कहते दिखते हैं कि जो भाजपा को वोट नहीं करेगा, उन्हें पता होना चाहिए कि योगी जी ने हजारों बुलडोजर और जेसीबी मंगवाई हैं। इसका मतलब जानते हैं। अगर यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना है, नहीं तो यूपी छोड़ दीजिए।
04:27 PM, 19-Feb-2022
UP Election: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन इतिहास नहीं पढ़ा है। कम से कम उन्हें आधुनिक इतिहास ही पढ़ लेना चाहिए। वह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बने। उन्हें मालूम ही नहीं है। जब अवैध रूप से कब्जा करके शाख्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया था, तब पं. जवाहर लाल नेहरू पीएम थे। जब इंदिरा गांधी पीएम थीं, तब पाकिस्तान के कब्जे वाले काराकोरम में हाईवे बना था। मोदी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे जब सीपेक का निमार्ण हुआ। यह सुनकर दुख होता है जब देश की संसद में राहुल गांधी कहते हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि केवल तीन या चार चीनी जवान गलवान में मारे गए। रक्षामंत्री होते हुए मैं उनको जवाब देता, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को बोलने दो। लेकिन हम हकीकत जानते हैं। राहुल गांधी के इसी बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के अखबारों ने इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की और बताया कि गलवान में 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए।
विज्ञापन
04:14 PM, 19-Feb-2022
UP Chunav: रक्षामंत्री ने कहा- दो गैस सिलेंडर देंगे मुफ्त
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मानकपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो सभी को दो गैस सिलेंडर होली और दीवाली पर मुफ्त में देंगे। स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी
04:08 PM, 19-Feb-2022
UP Chunav: रायबरेली में शाम की रैली
गृहमंत्री अमित शाह ने रायबरेली में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बाहुबली नहीं, केवल बजरंग बली हैं। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबों को होली और दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
02:09 PM, 19-Feb-2022
अखिलेश की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अखिलेश यादव की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली है। भारत की ये पहली पार्टी है जिसने 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह मुस्लिम युवाओं पर लगे आतंकवाद के आरोपों को हटा देंगे और उन्हें रिहा कर देंगे। सरकार बनने के बाद इन्होने अयोध्या, काशी में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के ऊपर से सारे मुकदमे वापस ले लिए थे। इसके अलावा लखनऊ, रामपुर समेत अन्य जिलों में हुए आतंकी हमलों के आरोपियों को भी इन्होंने बचाया था। ये समाजवादी नहीं समाज विरोधी हैं।'02:08 PM, 19-Feb-2022
आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम करती है सपा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम सपा करती है। सपा ने आजमगढ़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। 2012 के उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले सपा के घोषणा पत्र में सीधे-सीधे लिखा था कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आतंकवाद के जो मामले हैं उन्हें वापस लिया जाएगा और जिन पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ चार्जिज लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:03 PM, 19-Feb-2022
अहमदाबाद विस्फोट के तार सीधे समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट मामले में सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट के तार सीधे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। ये चुप्पी एक बार फिर आतंकियों के संरक्षण की तरफ उंगली उठाती है।01:45 PM, 19-Feb-2022
हमने जो कहा था, वो किया है: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में एक चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि भारत में अकेली भाजपा ऐसी पार्टी है, जो सीना ठोक कर जनता के सामने जाकर कह सकती है कि हमने जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे वो हम करके दिखाएंगे।01:30 PM, 19-Feb-2022
विपक्ष शीर्षासन कर रहा है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली जरूरत कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है।01:11 PM, 19-Feb-2022