फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: भाजपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की सूची, शिवपाल यादव के खिलाफ विवेक शाक्य होंगे प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 04:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 04:54 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election Date 2022 List, Election Commission Live News:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: PM Modi Virtual Rally for UP Polls, CM Yogi Agra Visit, UP Chunav Schedule Date, Election Commission, BJP Candidate List News in Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:51 PM, 31-Jan-2022

शिवपाल यादव के खिलाफ विवेक शाक्य होंगे भाजपा प्रत्याशी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने जसवंतनगर सीट से विवेक शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। यहां अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव विधायक हैं। सूची में अखिलेश के खिलाफ नामांकन करने वाले  केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी नाम है। हमीरपुर से मनोज प्रजापति भाजपा उम्मीदवार होंगे। 
04:36 PM, 31-Jan-2022

सपा, बसपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर योगी का निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन्होंने ऐसे प्रत्याशियों को उतारा है जिससे प्रदेश फिर से दंगे की आग में जल जाए। 

 
विज्ञापन
02:28 PM, 31-Jan-2022

आधी-अधूरी परियोजनाएं बनाने में माहिर थी 2017 से पहले की सरकार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार थी वो कागजों पर आधी-अधूरी परियोजनाएं बनाने और उनके शिलान्यास में माहिर थी। ये सालों तक परियोजनाओं को खींचते जिससे कमाई चलती रहे। वो सिर्फ सपने दिखाने में माहिर थे। जो सोता है उसे ही सपने आते हैं। आप सब जानते हैं किसे सपने आते हैं। योगी जी जागने वाले और जगा कर रखने वाले नेता है। यही फर्क है जो लोग देख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गंगा एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी को इंटरनेशनल कनेक्टिविटी देने वाला है। ये सारे प्रोजेक्ट नए रोजगार की नई संभावनाएं लेकर आ रहे हैं। इस बार आपका एक-एक वोट इसी नींव को सशक्त करने के लिए होगा। यूपी के गांव हो या शहर, पश्चिमी यूपी हो या पूर्वी सभी के लिए आगे बढ़ने का समय है।  
02:20 PM, 31-Jan-2022

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर क्या बोले मोदी

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने बकाया भी चुकाया और नए सीजन का भुगतान भी तेज किया। पिछले सत्र का 98% से ज्यादा भुगतान हो चुका है। मौजूदा सत्र में भी 70% भुगतान हो चुका है। योगी सरकार ने गन्ना किसनों का जितना भुगतान किया है, उतना पिछली सरकारों ने दस साल में भी नहीं किया था। पश्चिम उत्तर प्रदेश की ये वो धरती है जिसने 1857 की क्रांति में देश को एकजुता का संदेश दिया था, कमल के फूल और रोटी ने हमेशा देश को बांटने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया। हम एकजुट रहेंगे तो कोई हमें कभी परास्त नहीं कर पाएगा।
02:17 PM, 31-Jan-2022

तीन तलाक कानून से लाखों बहू-बेटियों को फायदा हुआ: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून हमारी सरकार ने बनाया उसका लाभ हमारी लाखों मुस्लिम बहन-बेटियों को हुआ है। हमारी सरकार अब बेटियों की शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास कर रही है। गरीबों की सरकार की प्रथमिकता क्या है, 100 साल में आए दुनिया की सबसे बड़े संकट में देश ने देखा कि गरीबों की सरकार कैसे काम करती है। उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ नागरिकों को डबल इंजन सरकार मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है।  पांच साल पहले इसी उत्तर प्रदेश से गरीबों का राशन चोरी हो जाता है। आज एक-एक दाना गरीबों के घर तक पहुंच  रहा है। 
02:09 PM, 31-Jan-2022

मोदी ने गिनाए योगी सरकार के काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले वाली सरकार ने अपने पांच साल में गौतम बुद्ध नगर में सिर्फ 73 घर बनाए थे। योगी सरकार ने इन पांच साल में इसी जिले में करीब 23 हजार घर बनाकर शहरी गरीबों को दिए हैं। सहारनपुर शहर में भी पहले वाली सरकार ने 221 घर बनवाए थे। योगी सरकार ने 18 हजार से ज्यादा घर बनाकर सहारनपुर के गरीबों को दिए। इसी तरह शामली, मुजफ्फरपुर और बागपत में योगी सरकार ने 33 हजार से ज्यादा घर बनाकर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 31-Jan-2022

हमारा काम और उनके कारनामे देखकर यूपी की जनता भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा काम और उनके कारनामे देखकर इस बार भी यूपी की जनता भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देने आ रही है। जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, वो भाजपा की सरकार बनाने के लिए खुलकर भाजपा के साथ हैं। जो लोग सत्ता खोने के अंधविश्वास से नोएडा जैसे युवा आकांक्षाओं के क्षेत्र में आने से भी कतराते हैं, क्या वो युवाओं के सपनों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं? जो देश के अपने टीके पर विश्वास नहीं करते, जो अफवाहों को हवा देते हैं, क्या वो UP के युवाओं के टैलेंट का सम्मान कर सकते हैं?
02:01 PM, 31-Jan-2022
अपनी पहली वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी के विकास के लिए इन पांच वर्षों में यूपी सरकार ने पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा करने का, यूपी के विकास का प्रयास किया है। पांच साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून थे, उनका कहा ही शासन का आदेश था। पांच साल पहले व्यापारी लूटता था। बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी। माफिया खुलेआम घूमते थे। पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब ये क्षेत्र दंगे की आग में जल रहा था तो पहले वाली सरकार उत्सव मना रही थी। 
पांच साल पहले अवैध कब्जा समाजवाद का प्रतीक था। लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थी। अपहरण फिरौती ने मध्यम वर्ग को तबाह करके रख दिया। पांच साल में योगी सरकार इन हालातों से निकाल करके बाहर लाई है। 
01:53 PM, 31-Jan-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम कार्यक्रम के माध्यम से यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर और गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं को थोड़ी देर में संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
01:44 PM, 31-Jan-2022

सपा प्रवक्ता का दावा- आज सपा में शामिल हो सकते हैं रीता बहुगुणा के बेटे

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने दावा किया है कि भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed