फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: प्रधानमंत्री मोदी बोले- यूपी परखता सबको है, लेकिन विश्वास उसी को देता है, जो उम्मीदों पर खरा उतरता है

Tue, 08 Feb 2022 05:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Feb 2022 05:55 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav BJP Manifesto Sankalp Patra, First Phase Election Campaign, CM Yogi Amit Shah Last Date News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:55 PM, 08-Feb-2022

मोदी का विपक्ष पर हमला 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वोट डालने से पहले इनकी करतूतों को कभी भी मत भूलना। इनको गलती से भी मौका मिल गया तो, फिर खेत लहुलुहान होंगे, फिर दुकानें जलेंगी, फिर डर और खौफ का वो काल लौटेगा।'
05:50 PM, 08-Feb-2022

हमारा रिकॉर्ड कचरे से कंचन बनाने का है: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारा ट्रैक रिकॉर्ड कचरे से कंचन बनाने का है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड कंचन को भी कचरा बनाने का है।  यही प्राथमिकताओं का फर्क है। यही 2017 से पहले और आज का फर्क है।'
विज्ञापन
05:43 PM, 08-Feb-2022

यूपी परखता सबको है, लेकिन विश्वास उसी को देता है, जो उम्मीदों पर खरा उतरता है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन चौपाल के माध्यम से रामपुर, बदायूं और सम्भल में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी परखता सबको है, लेकिन विश्वास उसी को देता है, जो उम्मीदों पर खरा उतरता है। योगी सरकार से पहले अनेक साल विकल्पों की तलाश में रहे। लेकिन अब यूपी को स्थायित्व का, निरंतरता का विश्वास मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यूपी के लोगों ने देखा है कि जिनको पहले मौका दिया, उन्होंने कैसे विश्वासघात किया। किसी ने जातिवाद और भ्रष्टाचार को फैलाया, तो किसी ने परिवारवाद, माफियावाद, गुंडाराज और दंगा राज यूपी को दिया। आज यूपी भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आकांक्षा को साकार करने के लिए अगले पांच वर्ष का संकल्प पत्र जारी किया है। इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश भाजपा और मुख्यमंत्री योगी को को बधाई देता हूं। इसमें बीते 5 सालों की निरंतरता भी है। ये यूपी को एक बड़ी कृषि अर्थव्यवस्था बनाने का रोड मैप है। 
04:55 PM, 08-Feb-2022

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...
04:54 PM, 08-Feb-2022

मथुरा पहुंची प्रियंका 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने आईं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना पूजन किया। यमुना पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनता से वोट की अपील की। 
03:56 PM, 08-Feb-2022
सपा के वचन पत्र में क्या-क्या है?
  • शिक्षामित्रों को तीन साल के अंदर नियमित करेंगे। शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। 
  • संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। 
  • वित्तविहीन शिक्षकों को पांच हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। 
  • सपा के घोषणा पत्र के प्रमुख वादे:
  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
  • 12 पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।
  • छोटे कारीगरों को हर साल 18 हजार रुपये की मदद करेंगे।
  • किसानों के एक साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।
  • 2027 तक यूपी को 100 फीसदी साक्षर राज्य बनाएंगे।
  • गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान देंगे।
  • शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।
  • बीपीएल कार्ड धारकों को हर साल दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • बुजुर्गों को हर साल 18 हजार रुपये पेंशन देंगे।
  • पुरानी पेंशन योजना फिर से बहाल की जाएगी।
  • स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पांच हजार रुपए की लिमिट के साथ शुरू किया जाएगा। 
  • गेहूं, चावल, दाल और खाना पकाने के तेल का मुफ्त वितरण किया जाएगा।
  • प्रदेश की शिक्षा प्रणाली के सभी रिक्त पदों पर एक साल के अंदर नियुक्ति की जाएगी। 
  • अल्प अवधि व संविदा नियुक्ति को बंद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 08-Feb-2022
समाजवादी पार्टी ने 2027 तक एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की।
03:49 PM, 08-Feb-2022
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। गांवों और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी देकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। लड़कियों को केजी से लेकर पीजी यानी परास्नातक तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। 2027 तक शत-प्रतिशत शिक्षित राज्य बनाने का भी वादा किया गया है। 
 
03:43 PM, 08-Feb-2022
भाजपा के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। अखिलेश यादव इसमें शामिल वादों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाएंगे। 
03:12 PM, 08-Feb-2022
सपा जारी कर सकती है घोषणा पत्र
समाजवादी पार्टी यूपी चुनाव के लिए अब से कुछ ही देर में घोषणा पत्र जारी कर सकती है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके पहले गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है और कई बड़े वादे जनता से किए। भाजपा ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और दो करोड़ लैपटॉप बांटने का वादा किया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed