फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी आउट हुए सिद्धू, चन्नी को मिली जगह

Sun, 06 Feb 2022 06:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 06 Feb 2022 06:27 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: आज से ठीक चौथे दिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होनी है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Election Date Schedule District Wise, BJP Manifesto Lok Kalyan Sankalp Patra, Candidates List, UP Election News Updates in Hindi
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 06-Feb-2022
UP Chunav: अनुराग ठाकुर बोले- बच्चों के लिए खोले जाएंगे 200 टीवी चैनल
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं पार्टी के चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। अब देश की विकास दर 9.2 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए केंद्र सरकार 200 टीवी चैनल भी शुरू करने जा रही है। वे भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
 
06:24 PM, 06-Feb-2022
UP Election 2022: कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
यूपी में कांग्रेस ने चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 30 नेताओं के नाम हैं। इस सूची में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम नहीं है।
विज्ञापन
04:23 PM, 06-Feb-2022
जनता का भरोसा भाजपा की पूंजी: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासवादियों और विकास विरोधियों के बीच मुकाबला है। विकास चुनेंगे तो सुशासन रहेगा, गरीब के घर राशन, नौजवानों की कमाई और गरीबों को मुफ्त दवाई मिलती रहेगी। आपका भरोसा ही भाजपा की पूंजी है। न हमने कभी आपके भरोसे को तोड़ा है, न तोड़ेंगे।
04:00 PM, 06-Feb-2022
पिछली सरकारों के एजेंडे में सुरक्षा कहीं थी ही नहीं: योगी
मथुरा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के एजेंडे में सुरक्षा कहीं थी ही नहीं और ऐसा इसलिए था क्योंकि सुरक्षा के लिए ख़तरा कोई और नहीं बल्कि वे खुद ही खतरा थे।
03:00 PM, 06-Feb-2022
कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
यूपी में कांग्रेस ने चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 30 नेताओं के नाम हैं। इस सूची में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम नहीं है। पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू का भी इसमें नाम नहीं है। हां, इस बार चरणजीत सिंह चन्नी को जरूरत स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर...

02:08 PM, 06-Feb-2022
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी में बहन-बेटियां खुले दिल से कहने लगी हैं, 'पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर।' भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल गए या प्रदेश छोड़ गए। कुछ ने जमानत रद्द करा दी और कुछ बाहर आने में कतराने लगे। ये सब योगी जी के कारण हुआ है ये मैं नहीं कहता हूं। ये सब आप लोगों के चलते हुआ। क्योंकि आपने वोट योगी जी और भाजपा को दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:59 PM, 06-Feb-2022
पीएम मोदी ने कहा कि जो पहले सरकार में थे, उन्हें न तो आप लोगों की आस्था से कोई मतलब था और न ही आपकी जरूरतों से कोई मतलब था। उनका सिर्फ एक एजेंडा था कि यूपी को लूटो। उन्हें सिर्फ सरकार बनाने से मतलब था। इसलिए आज वह योगी जी और भाजपा सरकार को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं। 

इन लोगों ने यूपी का जो हाल बना दिया था वो नकली समाजवादियों और परिवारवाद का असली चेहरा है। पहले हाईवे पर गाड़ियां रोककर लूटपाट होती थी। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर बहन बेटियों के बलात्कार होते थे। 
01:59 PM, 06-Feb-2022
प्रधानमंत्री ने कहा कि मथुरा और ब्रज की धार्मिक स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में है। चुनाव देखकर कृष्ण भक्ति का चोला ओढ़ने वाले लोग जब सरकार में थे, तब वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव जैसे क्षेत्रों को वह भूल ही गए थे। यूपी के नक्शे में ये क्षेत्र हैं, उन्हें पता ही नहीं था। आज भाजपा के लिए जन समर्थन देख अब इन लोगों को सपने में भगवान श्रीकृष्ण की याद आती रहती है। जो सोते रहते हैं, वो सपने देखते हैं। जो जागते हैं वह संकल्प लेते हैं।
01:58 PM, 06-Feb-2022
मोदी ने जन चौपाल में बोलते हुए कहा कि इस बार भी चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यूपी का विकास ही रहेगा। पिछले पांच साल में योगी जी की सरकार ने दिखा दिया है कि अगर यूपी का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है। भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार है। इसलिए पिछले कई महीनों से यूपी के लोग ये ठानकर बैठे हैं कि कमल का बटन फिर दबाना है और भाजपा को जीताना है। 
01:53 PM, 06-Feb-2022
पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश भारत का दिल है। यूपी भारत की धड़कन है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। आज एक बार फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है। यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद और परिवारवाद के दम पर भले ही कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें, लेकिन वह जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सच्चे मन से यूपी के लोगों की सेवा करेगा। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed