UP Election Live: मायावती बोलीं- कांग्रेस, सपा और भाजपा रोजगार देने में फेल, मेरी सरकार में पलायन रुक गया था
{"_id":"61fb5099eb76de1829538f5e","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-03-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Live: मायावती बोलीं- कांग्रेस, सपा और भाजपा रोजगार देने में फेल, मेरी सरकार में पलायन रुक गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 03 Feb 2022 08:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:24 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Schedule, Total Seats Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:21 PM, 03-Feb-2022
आप ने जारी की 19 उम्मीदवारों की सूची
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। फाजिलनगर से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पार्टी ने हरीशचंद्र यादव को टिकट दिया है।06:39 PM, 03-Feb-2022
मायावती बोलीं- सपा में रहा गुंडों का राज, भाजपा ने सिर्फ की घोषणाएं
गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास की जगह केवर घोषणाएं और शिलान्यास हुए। सपा के राज में गुंडों और माफियाओं का राज रहा। यूपी में दोनों के शासनकाल में जनता दुखी रही। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
06:05 PM, 03-Feb-2022
शुक्रवार को आगरा आ रहे अखिलेश-जयंत
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेता छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के साथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश और जयंत के आगमन को लेकर सपा और रालोद नेता तैयारियों में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...04:58 PM, 03-Feb-2022
लोनी में गृह मंत्री अमित शाह बोले- यह चुनाव यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राज्य यूपी को विकसित राज्य बनाने के लिए है। उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश से माफियाओं के नामों निशान खत्म कर देंगे। अब आप बताओ आजम खां कहां है, अतीक एहमद कहां हैं, मुख्तार अंसारी कहां हैं?04:12 PM, 03-Feb-2022
UP Chunav: सपा, कांग्रेस और भाजपा पर बसपा का हमला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गाजियाबाद में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि ये तीनों पार्टियां रोजगार देने में फेल रहीं हैं। इसके चलते प्रदेश से पलायन बढ़ा है। लोग दूसरे राज्यों में जाकर रोजगार ढूंढ रहे हैं। मेरी सरकार के दौरान न केवल पलायन रूका था, बल्कि बाहर रह रहे लोग वापस अपने घर आने लगे थे।
03:49 PM, 03-Feb-2022
अखिलेश के राज में बंद हुई चीनी मिलें : अमित शाह
उत्तर प्रदेश के अंदर 42 सरकारी चीनी मिलें थीं। बहन जी और अखिलेश ने 21 चीनी मिलों को बेचने का काम किया। भाजपा ने 20 चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 03-Feb-2022
यूपी में माफिया सिर्फ तीन जगह दिखते हैं: अमित शाह
गाजियाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कहीं पर माफिया दिखाई पड़ता है तो तीन ही ही जगह दिखाई देता है। एक उत्तर प्रदेश के बाहर, दूसरा जेल में है और तीसरा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची में।03:31 PM, 03-Feb-2022
नड्डा का राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन के बाद हुई जनसभा में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के विषय को लटका रहे थे, भटका रहे थे, अटका रहे थे। आप ने मोदी जी की सरकार लाई जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा ने विचारों की लड़ाई लड़ी थी।03:10 PM, 03-Feb-2022
UP Chunav: शाह का सपा पर निशाना
गृहमंत्री अमित शाह ने बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जनता से हुकार भरवाते हुए पूछा कि आज आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी कहां हैं? ये सभी जेल में हैं। अगर आपने वोट देने में गलती कर दी और सपा सत्ता में आ गई तो ये सभी फिर से बाहर आ जाएंगे।
03:07 PM, 03-Feb-2022
UP Election: शाह ने अखिलेश पर किया वार
गृहमंत्री अमित शाह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश बाबू कहते थे कि भाजपा वाले बोलते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। मैं अखिलेश बाबू से कहना चाहता हूं कि मोदी जी ने मंदिर की नींव रख दी है। भव्य राम मंदिर का काम शुरू हो गया है।