UP Election Live: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां की जगह उनकी बहन को टिकट दिया, चार नए उम्मीदवारों की सूची जारी की
{"_id":"61f8b1b420ecf0434e4cf0bc","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-01-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Live: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां की जगह उनकी बहन को टिकट दिया, चार नए उम्मीदवारों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 01 Feb 2022 04:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:42 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लाइव अपडेट
04:41 PM, 01-Feb-2022
लोगों ने साबित कर दिया कि मोदी वैक्सीन ही असरदार है: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में 'प्रभावी मतदाता संवाद' को संबोधित करते हुए कहा कि जो विपक्षी नेता कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, आप लोगों ने साबित कर दिया कि मोदी वैक्सीन ही असरदार है और ये कोरोना को भी रोकेगा।04:38 PM, 01-Feb-2022
कांग्रेस ने अखिलेश को दिया वाकओवर
कांग्रेस ने करहल विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वाकओवर दे दिया है। पहली सूची में ही करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित की गई महिला प्रत्याशी का कांग्रेस हाईकमान ने नामांकन तक नहीं कराया है। कांग्रेस ने पहली सूची में करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
04:18 PM, 01-Feb-2022
कांग्रेस नेता कन्हैया पर फेंका केमिकल, बाल बाल बचे
कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने केमिकल फेंक दिया। इससे कन्हैया तो बाल-बाल बच गए लेकिन दो कार्यकर्ताओं पर केमिकल पड़ गया। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया है। पढ़ें पूरी खबर...04:13 PM, 01-Feb-2022
पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग की ब्रीफिंग
चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों के लिए नियुक्त किए गए 15 विशेष पर्यवेक्षकों के साथ एक ब्रीफिंग बैठक आयोजित की। विशेष पर्यवेक्षक अपने नियत राज्यों में चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे।02:44 PM, 01-Feb-2022
UP Election: कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों की सूची जारी की
कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का टिकट काट दिया है। अब गायत्री की जगह उनकी बेटी और खुशी की बहन नेहा तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पीलीभीत से शकील अहमद नूरी, शाहाबाद से अजीमुशन, तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट दिया है।
02:29 PM, 01-Feb-2022
UP Election : सीएम योगी पर अखिलेश का निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्ववीट किया, 'बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है। लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता,गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है! भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:24 PM, 01-Feb-2022
UP Election News : स्वामी प्रसाद मौर्य का इंटरव्यू
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से अमर उजाला ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा-अखिलेश यादव जहां आदेश देंगे, वहीं से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। संघमित्रा खुद अपने बारे में फैसला लेंगी। हमने किसी को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। मौर्य ने कहा सपा में शामिल होते वक्त कोई शर्त नहीं रखी थी। बेटे के टिकट को लेकर भी कोई बात नहीं हुई है। खुद के चुनाव लड़ने के फैसले को भी सपा अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। ऊंचाहार से मनोज पांडेय विधायक हैं। टिकट वितरण के समय विधायक को टिकट देना पहली प्राथमिकता होती है। यही नैसर्गिक न्याय है। मेरे हर साथी कार्यप्रणाली को जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
02:22 PM, 01-Feb-2022
UP Chunav : सपा ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार सुबह लखनऊ के छह उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। लखनऊ पूर्वी से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है जबकि लखनऊ पूर्वी से पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर फिर दांव लगाया गया है। बीकेटी से पूर्व विधायक गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया और कैंट से पार्षद राजू गांधी को मैदान में उतारा गया है।
लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में अब तक आठ पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। मोहनलालगंज में विधायक अमरीश पुष्कर को टिकट दिया गया है। इसी तरह मलिहाबाद से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मैदान में उतारा गया है लेकिन सुशीला के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है।खास बात यह है कि अभी तक सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक अबरार अहमद का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह ताहिर खान को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह बछरावां से श्यामसुंदर भारती, बबेरू से विशंभर यादव और बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी को मैदान में उतारा गया है।
11:37 AM, 01-Feb-2022
UP Election: केशव का सपा पर निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं है, बल्कि भाजपा का किला है। केशव ने लिखा, 'मैनपुरी सपा का गढ़ नहीं, भाजपा का किला है। यहां कमल खिलेगा साइकिल पंचर होगी।'
10:35 AM, 01-Feb-2022
UP Election: सुभासपा का नया चुनावी वादा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नया चुनावी वादा किया है। कहा कि अगर उनकी और सपा गठबंधन की सरकार आती है तो स्नातक तक की शिक्षा सभी को मुफ्त मिलेगी। राजभर ने कहा, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से कोई भी समाज कोई भी देश कोई भी प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता है । इसीलिए सुभासपा का संकल्प है की स्नाकोत्तर तक की शिक्षा निःशुल्क होगी एवं सभी को गुणवत्तापूर्ण एक समान शिक्षा दी जाएगी।'