फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Walkover to Akhilesh Yadav: Congress Candidate Withdraw Nomination from Karnal Assembly Election News in Hindi

UP Election: कांग्रेस ने अखिलेश को दिया वॉकओवर, करहल में घोषित प्रत्याशी से नहीं कराया नामांकन

Tue, 01 Feb 2022 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 03:58 PM IST
सार

यूपी चुनाव में हॉटसीट बनी करहल से कांग्रेस ने अखिलेश यादव को वाकओवर दे दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषित प्रत्याशी को चुनाव मैदान से पीछे हटा लिया है। 

विज्ञापन
Congress Walkover to Akhilesh Yadav: Congress Candidate Withdraw Nomination from Karnal Assembly Election News in Hindi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की हॉटसीट बन चुकी करहल एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस ने करहल विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वाकओवर दे दिया है। पहली सूची में ही करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित की गई महिला प्रत्याशी का कांग्रेस हाईकमान ने नामांकन तक नहीं कराया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने पहली सूची में करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था। ज्ञानवती को टिकट दिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करके उनके पुतले तक फूंक दिए थे। समाजवादी पार्टी ने जब करहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस हाईकमान ने अपना निर्णय बदल दिया। 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से आया फोन 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से ज्ञानवती यादव को फोन करके करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नहीं करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को भी सूचना दी गई। जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने भी करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को हाईकमान के निर्णय की सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने भी मैनपुरी की करहल और इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व घोषित प्रत्याशियों से नामांकन नहीं कराया है। दोनों जिलों की शेष विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पूर्व घोषित प्रत्याशियों से नामांकन करा दिए हैं।

अखिलेश के सामने भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री को उतारा 

अखिलेश यादव पहली बार करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अखिलेश के सामने भाजपा ने आगरा से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। बघेल ने भी सोमवार को करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed