UP Election 2022 Live: मोदी बोले- हम हजारों छात्रों को वापस ला चुके, जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है वो सफल होकर रहेगा
{"_id":"6221911f54aa6a7f3d72ed98","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-7th-phase-election-in-uttar-pradesh-news-in-hindi-4-march-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: मोदी बोले- हम हजारों छात्रों को वापस ला चुके, जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है वो सफल होकर रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 04 Mar 2022 04:45 PM IST
जयदेव सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: जयदेव सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 04:45 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत सातवें चरण के चुनाव में झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
मिर्जापुर में नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:42 PM, 04-Mar-2022
धमकीवाद, दंगाई, माफिया साढ़े चार सालों तक दुबके हुए थे: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में कहा कि जो धमकीवाद, दंगाई, माफिया साढ़े चार सालों तक दुबके हुए थे, चुनाव की आहट के बाद से फिर से बिलबिलाने लग गए थे उनको मालूम है कि 10 मार्च के बाद फिर से क्या होने जा रहा है।04:10 PM, 04-Mar-2022
विपक्षी नेताओं के पैरों के नीचे की जमीन खिसक रही है: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब यह तय हो चुका है कि भाजपा की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है तो अभी से विपक्षी नेताओं के पैरों के नीचे की जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
04:08 PM, 04-Mar-2022
वाराणसी में मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मालदहिया चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वाराणसी में आखिरी चरण में होने वाली वोटिंग से पहले पीएम आज यहां रोड शो निकाल रहे हैं।03:27 PM, 04-Mar-2022
नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि यूक्रेन जाने वाले हिंदुस्तान के कॉलेज में फेल हो गए थे: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे हजारों युवा यूक्रेन में फंसे हैं और वो वीडियो बनाकर मदद मांगते हैं तब नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि ये लोग यूक्रेन गए क्योंकि ये हिंदुस्तान के कॉलेज में फेल हो गए। क्या ये हिंदुस्तान के युवा नहीं हैं, क्या आपकी जिम्मेदारी नहीं कि आप उन्हें वापस लाएं।03:05 PM, 04-Mar-2022
झूठ के नाम पर वोट लेती है भाजपा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदू धर्म की बात होती है, ये हिंदू धर्म क्या है? हिंदू धर्म सच्चाई है, ये हिंदू धर्म के नाम पर नहीं बल्कि झूठ के नाम पर आपसे वोट लेते हैं। हमारे धर्म में कहीं नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर झूठ बोलो।02:50 PM, 04-Mar-2022
घोर परिवारवादियों के इतिहास का एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों के इतिहास का एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ है। इनका इतिहास हजारों करोड़ के घोटालों, यूपी को लूटने का है। इनका इतिहास आतंकियों को छोड़ने और दंगाइयों को मदद करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 04-Mar-2022
'मोदी का नमक खाया है' पर फिर बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब गरीब मां कह रही है कि हमने तो मोदी का नमक खाया है। जब एक मां ये शब्द बोलती है तो मेरे लिए वो शब्द नहीं होते हैं। मेरे लिए वो आशीर्वाद होते हैं। मैं मेरी उन गरीब माताओं को कहना चाहता हूं आपने मोदी का या योगी का नमक नहीं खाया है। आपने जो वोट दिया था ना, उस वोट के कारण ये नमक आपके घर तक पहुंचा है। मैं अपनी गरीब माताओं से कहता हूं कि मां नमक आपने नहीं खाया है, नमक तो आपका मैंने खाया है। मां आपने जो मुझे नमक खिलाया है, जीवन भर एक बेटे की तरह मां मैं इस नमक का कर्ज चुकाता रहूंगा।02:27 PM, 04-Mar-2022
मोदी ने फिर किया ऑपरेशन गंगा का जिक्र
मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है। इस काल खंड में आप ये भी देख रहे हैं कि संकट चाहे कितना भी गहरा हो भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े और दृढ़ रहे हैं। कोरोना काल में हमारे लाखों नागरिक पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ऑपरेशन वंदे भारत चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ऑपरेशन दैवीय शक्ति चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से बाहर निकाला। अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है। युद्ध में फंसे अपने एक-एक नागरिक को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ऑपरेशन गंगा चलाकर हम हजारों छात्रों को हम वापस ला चुके हैं। जो अब भी वहां हैं उन्हें लाने के लिए भारत के जहाज लगातार वहां से उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर रहेगा।02:19 PM, 04-Mar-2022
घोर परिवारवादी और माफियावादियों को आपको हराना है: मोदी
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीए के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादी और माफियावादियों को आपको हराना है।02:18 PM, 04-Mar-2022