फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर शराब कांड: आधा दर्जन ढाबों और अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, करोड़ों की शासकीय भूमि कराई मुक्त

Fri, 11 Sep 2026 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 07:52 PM IST
सार

सागर जिले में शराब प्रकरण के बाद प्रशासन ने बांदरी, मालथौन और शाहगढ़ में अवैध ढाबों व अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की। एनएच-44 किनारे कई निर्माण हटाए गए और बहेरिया में रेस्टोरेंट-होटल सील किए गए। शाहगढ़ में आरोपी की 4.79 हेक्टेयर शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर अवैध फसल नष्ट की गई।

विज्ञापन
sagar liquor case bulldozer action illegal encroachments
आधा दर्जन ढाबों और अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मध्य प्रदेश के सागर जिले में अपराधियों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को बांदरी, मालथौन और शाहगढ़ क्षेत्र में संयुक्त प्रशासनिक टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अवैध ढाबों और शासकीय भूमि पर किए गए कब्जों को नेस्तनाबूद कर दिया। 


 
sagar liquor case bulldozer action illegal encroachments
आधा दर्जन ढाबों और अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
एनएच-44 और बांदरी-मालथौन मार्ग पर बड़ी कार्रवाई
मालथौन एसडीएम सतीश वर्मा के निर्देशन में बांदरी से लेकर मालथौन टोल प्लाजा तक विशेष अभियान चलाकर हाईवे के किनारे संचालित अवैध ढाबों, टपरों और पक्के निर्माणों को हटाया गया। राजस्व, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने एनएच-44 के किनारे स्थित सौरभ ढाबा सहित कई अन्य प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत कई प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। सौरभ ढाबा (बांदरी) एनएच-44 के किनारे स्थित इस ढाबे पर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। ओम साईं राम रेस्टोरेंट (पलेथनी, मालथौन) संचालक वीरेन्द्र सिंह बुंदेला के प्रतिष्ठान पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। हरियाणा होटल (पलेथनी) संचालक जावेद बिसरू के ढाबे पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। राधा कृष्ण ढाबा (पलेथनी) संचालक राजू राजा एवं विक्रम सिंह बुंदेला के ढाबे पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। बुंदेला ढाबा (पलेथनी, मालथौन) इस ढाबे पर भी प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया। 

 
sagar liquor case bulldozer action illegal encroachments
आधा दर्जन ढाबों और अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
सागर के बहेरिया स्थित अनेक अतिक्रमणों पर कार्यवाही की गई। साथ ही यहां स्थित पाथ वे रेस्टोरेंट तथा होटल जलसा को सील किया गया है। शाहगढ़ में शराब प्रकरण के आरोपी की जमीन पर एक्शन बंडा और बांदरी के बाद खुरई विधानसभा क्षेत्र और शाहगढ़ तक प्रशासन का शिकंजा कस गया है। शाहगढ़ के ग्राम सिमरिया उवरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा शराब प्रकरण के आरोपी चंद्रभान राजपूत के कब्जे से 4.79 हेक्टेयर (लगभग 12 एकड़) शासकीय सेवा भूमि को पूरी तरह मुक्त कराया। प्रशासन ने मौके पर खड़ी अवैध फसल को भी नष्ट कर दिया है। अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप बंडा के बाद अब बांदरी, मालथौन और शाहगढ़ क्षेत्र में हुई इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े आरोपियों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed