फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की वर्चुअल रैली 31 जनवरी को, 10 फरवरी को होना है पहले चरण का मतदान

Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल-बदल और प्रत्याशियों के नामों के एलान का सिलसिला भी जारी है। पढ़िए प्रदेश की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: UP Chunav Date, Candidates List, BJP , Congress, SP and BSP Election Campaign, UP Election Opinion Poll News In Hindi
मुजफ्फरनगर में अखिलेश ने एक लाल पोटली भी दिखाई। जिसमें वो अन्न संकल्प लेकर चलते हैं। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:41 PM, 28-Jan-2022

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली 31 को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को एक वर्चुअल रैली कर सकते हैं। इसका फोकस उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव वाले जिलों पर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया। 
05:25 PM, 28-Jan-2022

पिछली सरकार का जितना बजट था उतना तो हमने किसानों के खाते में डाल दिया: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कहा कि पिछली सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश का 2 लाख करोड़ का था और हमारी सरकार ने तो 2 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल दिए। लागत का डेढ़ गुना MSP किसानों को दिया जा रहा है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अलग से है। ये योजना पहली की सरकार क्यों नहीं देती थी? 
पिछली सरकार के समय गरीब भूख से मरता था। नौजवान पलायन करता था।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हर गांव की कोई ना कोई बेटी पुलिस में या शिक्षक भर्ती में शिक्षक बनी होगी। पहले केवल चेहरा देखकर भर्ती होती थी। पहले विकास नहीं था। पहले पर्व त्योहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब अपराधियों के घर में कर्फ्यू लगता है। 
विज्ञापन
05:09 PM, 28-Jan-2022

लाल टोपी के साथ लाल पोटली में अन्न संकल्प लेकर चलता हूं: अखिलेश

अखिलेश ने मुजफ्फरनगर में कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं, हम किसानों को लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए मैं हमेशा अपनी जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली, मैं उन्हें हराने के लिए और उन्हें भगाने के लिए अन्न संकल्प लेकर चलता हूं।  
04:53 PM, 28-Jan-2022

अखिलेश का मुजफ्फरनगर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे बनाने का वादा

मुजफ्फरनगर से एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाएंगे। जिससे यहां के लोगों को लखनऊ पहुंचने में आसानी हो। अमित शाह के कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावे पर अखिलेश ने कहा कि जिस विभाग के वो मंत्री हैं उसी के आंकड़े अगर अमित शाह उठाकर देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कानून व्यवस्था में सबसे खराब कोई प्रदेश है तो वो उत्तर प्रदेश है। 
04:49 PM, 28-Jan-2022

हमारे प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति नहीं मिल रही: जयंत

जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव के नियमों के अनुपालन पर आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी ने वीडियो वैन चलाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के वैन पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग में करने जा रहे हैं। 
04:36 PM, 28-Jan-2022

15 दिन में करेंगे गन्ने का भुगतान: अखिलेश

सपा ने बहुत सोच समझकर और एक्सपर्ट्स से राय लेकर ही 300 यूनिट बिजली फ्री करने का फैसला लिया है। भाजपा की दो बार सरकार बन गई उसके बाद भी बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। जब हमने फ्री बिजली देने का वादा किया वैसे ही भाजपा सरकार ने बिजली बिल आधा करने का ऐलान कर दिया। अगर आप बिल आधा कर सकते थे तो साढ़े चार साल वसूली क्यों की। 

अखिलेश ने वादा किया कि गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर होगा। किसानों को इससे ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए फार्मर्स कार्पर्स फंड बनाने पड़े तो उसे बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:35 PM, 28-Jan-2022

मुख्यमंत्री को भाजपा को उनके घर भेज दिया: अखिलेश

2017 में आपने राहुल के साथ गठबंधन किया था तब यूपी के लड़कों का नारा दिया था। जयंत के साथ अपनी जोड़ी को आप क्या नाम देंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम दोनों किसानों के बेटे हैं। अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का राजनैतिक पलायन होगा। बाबा मुख्यमंत्री कभी अयोध्या कभी मथुरा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेजकर उनका पलायन कर दिया। भाजपा के नेता जो पर्चा बांट रहे हैं वो भी कोरोना बांट रहे हैं। 
04:30 PM, 28-Jan-2022

जयंत और मैं किसानों के बेटे हैं: अखिलेश

अखिलेश से कहा कि मैं जेब में एक पोटली लेकर चलता हूं। जिसमें मैं अन्न लेकर चलता हूं। लाल टोपी और लाल पोटली में अन्न लेकर चलता हूं। हम दोनों किसानों के बेटे हैं। 
04:26 PM, 28-Jan-2022

हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी और हम लोग मिलकर हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा ने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी होगी। फसल समय पर खरीदी जाएगी, उसका भुगतान समय पर होगा। भाजपा आज भी नहीं बता सकती है कि वो तीन कानून क्यों लाए गए थे। वो कानून क्यों वापस ले लिए गए। मैं किसान भाइयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस तरह के कानून कभी उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो पाएंगे। किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसके लिए गठबंधन फार्मर्स कॉर्पर्स फंड बनेगा। 
04:25 PM, 28-Jan-2022

साढ़े तीन घंटे देरी से शुरू हुई अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की मुजफ्फरनगर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब साढ़े तीन घंटे बाद शुरू हो गई है। यहां अखिलेश यादव ने फिर कहा कि मुझे देरी का कारण नहीं बताया गया। मैं कई घंटे हेलिकॉप्टर में बैठा रहा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed