UP Politics: राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कारखाने की प्रगति पर की चर्चा
{"_id":"68104ddd893346b79204ad9f","slug":"rahul-gandhi-raebareli-visit-rahul-gandhi-will-participate-in-various-programs-2025-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Politics: राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कारखाने की प्रगति पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 29 Apr 2025 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 04:54 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi Raebareli visit: रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा बैठक में शामिल होने और रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण करने के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:44 PM, 29-Apr-2025
राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर में लालगंज स्थित रेलकोच फैक्टरी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने रेल कोच के अधिकारियों के साथ कारखाने की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही महा प्रबंधक पीके मिश्रा और अन्य अधिकारियों के साथ रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण किया।
12:28 PM, 29-Apr-2025
राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में लिया हिस्सा
दिशा की बैठक में पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
11:28 AM, 29-Apr-2025
राहुल गांधी ने वितरित किए 15 हाथ ठेले
राहुल गांधी ने विशाखा इंडस्ट्रीज में कामकाज की जानकारी ली
- फोटो : वीडियो ग्रैब
10:01 AM, 29-Apr-2025
राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार
राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
09:24 AM, 29-Apr-2025
UP Politics: राहुल गांधी ने रेल कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कारखाने की प्रगति पर की चर्चा
Raebareli News: सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्टरी में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे।
दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी। पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। सांसद राहुल गांधी पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी शामिल रहेंगे।

राहुल गांधी के आज के कार्यक्रम
राहुल गांधी मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे बछरावां के कुंदनगंज स्थित विशाखा फैक्टरी पहुंचे। यहां दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। यहां से शहर के सिविल लाइन स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने निकल गए।
इसके बाद सुबह 11 बजे बचत भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रेल कोच फैक्टरी लालगंज का भ्रमण करेंगे। शाम 4.30 बजे विधानसभा सरेनी के बूथ अध्यक्षों के साथ मुराईबाग डलमऊ में बैठक करेंगे। शाम 6.30 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन