Meerut News Live: पेड़ के नीचे दबकर किशोर की मौत, मेरठ में छापामारी, 400 डुप्लीकेट ट्रैक सूट जब्त
{"_id":"63d8b80ffec24f53b7195cca","slug":"samples-of-meat-taken-again-from-haji-yakub-factory-passengers-of-roadways-buses-will-lose-their-pockets-2023-01-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: पेड़ के नीचे दबकर किशोर की मौत, मेरठ में छापामारी, 400 डुप्लीकेट ट्रैक सूट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 31 Jan 2023 10:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:29 PM IST
खास बातें
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी से एक बार फिर मीट के नमूने लिए गए हैं। सरधना के गांव इकड़ी में बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
मेरठ में छापामारी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:26 PM, 31-Jan-2023
पेड़ सिर पर गिरने से किशोर की मौत
सहारनपुर के अंबेहटा में नकुड़ कोतवाली के खेड़ा अफगान क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में पोपलर का पेड़ गिरने से उसके नीचे आकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव निवासी नौशाद अपने भाइयों के साथ गांव के ही एक खेत में पोपलर की कटाई कर रहा था। बताया गया कि पेड़ में रस्सा बांधकर उसे ट्रैक्टर से खींच कर नीचे गिराते वक्त पेड़ की जद में आकर नौशाद का 13 साल का बेटा बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन बिलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बिलाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते शव को लेकर घर आ गए। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

07:45 PM, 31-Jan-2023
मेरठ में छापामारी, 400 डुप्लीकेट ट्रैक सूट जब्त
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव और नौचंदी पुलिस ने योनेक्स और वैन ह्यूसेन ब्रांडों के डुप्लीकेट ट्रैक सूट बेचने की सूचना पर छापामारी की। टीम ने यादव स्पोर्ट्स व नेहरू नगर से योनेक्स और वैन ह्युसेन ब्रांड के लगभग 400 ट्रैक सूट जब्त किए हैं। यादव स्पोर्ट्स के मालिक सुशांत यादव को नौचंदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यादव स्पोर्ट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, इंडियामार्ट के माध्यम से डुप्लीकेट ट्रैक सूट का प्रचार और बिक्री कर रहा था।

05:25 PM, 31-Jan-2023
वर्णिका स्टेट के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया हंगामा
मेरठ के कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेटस कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पिछले आठ साल से नगर निगम ने सड़क का निर्माण नहीं किया है। जिससे सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं सड़क पर पानी भरा रहता है। जिससे आए दिन दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। वही स्थानीय लोगों का सड़क से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। साथ ही नाला भी पूरी तरह चोक है। जिस कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। भाजपा नेता आकाश हुड्डा ने कहा कि पूर्व में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे रखी है। बावजूद इसके अधिकारी मामले की गंभीरता नहीं समझ रहे हैं। अगर नगर निगम ने उनकी समस्याओं की सुध नहीं ली तो वह धरना प्रदर्शन पर मजबूर हो जाएंगे।
04:29 PM, 31-Jan-2023
पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपी को चार साल की सजा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में गढ़ी सखावतपुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को चार साल की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र ने बताया कि गढ़ी सखावतपुर चौकी क्षेत्र में 25 अक्तूबर 2018 को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी दानिश और उसके साथी को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। आरोपी दानिश को धारा 307 में चार साल की सजा और 10 हजार रुपए अर्थदंड, आर्म्स एक्ट में दो साल के कारावास और पांच हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

04:13 PM, 31-Jan-2023
जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, रालोद व भाजपा के सदस्य भिड़े
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिला पंचायत में समितियों के सदस्य बदलने के लिए बैठक हुई, जहां रालोद व भाजपा के सदस्य भिड़ गए। वहां अध्यक्ष पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया गया और सदस्यों ने खूब हंगामा किया। वहां विरोध के बावजूद समितियों में बदलाव किया गया और विकास कार्यों की जांच पूरी होने पर बोर्ड बैठक कराए जाने की बात कही गई।
जिला पंचायत में शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति, नियोजन और विकास समिति है। इन समितियों में छह-छह सदस्य होते हैं और हर साल एक तिहाई सदस्यों को बदला जाना जरूरी है। इसके लिए ही जिला पंचायत में मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। जहां भाजपा के सदस्य मनुपाल बंसल, रविंद्र बली, लक्ष्मण, डा. जयकुमार ने विरोध करते हुए कहा कि जब एक साल में समितियों की बैठक तक नहीं कराई गई तो उनको बनाने का कोई फायदा नहीं है। आरोप लगाया कि किसी भी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है और अध्यक्ष ममता किशोर के घर में प्रस्ताव तैयार करके फाइलों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं।
भाजपा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर जिला पंचायत के विकास कार्यों की जांच चल रही है और वह जांच पूरी होने तक बैठक पर रोक लगाई गई थी। इसको लेकर वहां हंगामा होने लगा और रालोद के सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख, बसंत तोमर व भाजपा सदस्य भिड़ गए। वहां हंगामा बढ़ने पर भाजपा के सदस्य बैठक से बाहर जाने लगे, लेकिन उनको अन्य सदस्यों ने बैठाया। भाजपा सदस्यों ने जिला पंचायत की जांच पूरी होने के बाद ही समितियों के गठन की बात कही, लेकिन अध्यक्ष ममता किशोर ने कोरम पूरा होने के कारण समिति गठन का प्रस्ताव पास करने की घोषणा कर दी।

12:54 PM, 31-Jan-2023
रामराज पुलिस चौकी के लोगों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
12:48 PM, 31-Jan-2023
लखनऊ में एडूलीडर्स यूपी अवार्ड पाएंगे सहारनपुर के दो शिक्षक
शिक्षक अजय सिंह व दीपा रानी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों की निपुण भारत मिशन के तहत चार फरवरी को लखनऊ में होने वाले शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडूलीडर्स यूपी अवार्ड के लिए सहारनपुर जनपद के दो शिक्षकों का चयन हुआ है।
इनमें देवबंद के गांव महतौली के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अजय सिंह तथा मुजफ्फराबाद के गांव इस्माइलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका दीपा रानी शामिल हैं। अवार्ड के लिए प्रदेश भर के 150 शिक्षकों में शामिल होने पर दोनों शिक्षक खासे उत्साहित हैं। अजय सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह उद्यमिता विकास संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र सरोजनी नगर लखनऊ में होगा। जिसमें प्रदेश भर से चुने गए सभी 150 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षकों के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों तथा शिक्षक नेताओं ने बधाई दी है।
शिक्षकों के परिजनों को पहुंचाई आर्थिक मदद
प्रदेश में दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए टीचर्स सेल्फ केयर टीम का गठन किया गया है। टीम के जिला संयोजक आशु कलियर और संजय सहगल ने बताया कि प्रदेश के तीन दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए टीम द्वारा अभियान चलाया गया। मात्र तीन दिन के अभियान में प्रदेश भर के शिक्षकों से 97 लाख रुपये इकट्ठा हुए, जो दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रिकॉर्ड है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता का आह्वान किया। संवाद

12:41 PM, 31-Jan-2023
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सरधना के गांव इकड़ी में देर रात सतीशचंद त्यागी पुत्र परमानंद के घर पर डकैती हुई। बताया गया कि आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। गन प्वाइंट पर परिवार को लेकर बदमाशों ने लाखों के जेवरात व नगदी लूट लिए और फरार हो गए। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके कुछ ही देर बाद आईजी जोन प्रवीण कुमार भी डकैती की घटना के बाद मौके पर पहुंचे। बता दें कि भाजपा एमलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का गांव है इकड़ी। तीन माह पहले भी यहां डकैती का प्रयास किया गया था।
12:03 PM, 31-Jan-2023
रोडवेज बसों के यात्रियों की जेब अब होगी ढीली
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
रोडवेज की बसों में यात्री किराए में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि कर दी गई है, जिससे यात्रियों की जेब ढीली होगी। मेरठ से लखनऊ के लिए 112 रुपये, दिल्ली के लिए 22 रुपये, बुलंदशहर 19, कौशांबी (गाजियाबाद) और मुजफ्फरनगर जिले के लिए 14-14 रुपये वर्तमान किराए से अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह बाकी जगहों का किराया बढ़ जाएगा।
इस माह के शुरू में परिवहन निगम की तरफ से साधारण बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किराया बढ़ाए जाने से रोडवेज को काफी लाभ पहुंचेगा। पिछले कई सालों से डीजल और स्पेयर पार्ट्स के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन किराए में वृद्धि नहीं हुई थी। किराए में वृद्धि से रोडवेज को प्रति माह करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचेगा। वर्तमान में मेरठ रीजन को पांच डिपो से प्रति दिन करीब एक करोड़ की आय होती है। 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ने से लाखों रुपये प्रतिदिन आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर बसों को परमिट संबंधी प्रस्ताव फिलहाल टाल दिया गया है।
मेरठ से यह होगा किराया
रूट वर्तमान अनुमानित
किराया वृद्धि
प्रयागराज 748 162
लखनऊ 584 112
टनकपुर 439 77
हल्द्वानी 317 60
आगरा 99 60
बरेली 298 57
मुरादाबाद 163 32
दिल्ली 105 22
बुलंदशहर 98 19
कौशांबी (गाजियाबाद) 70 14
बड़ौत 63 14
मुजफ्फरनगर 76 14
गाजियाबाद 55 12
हापुड़ 35 07

10 वर्षों में 5वीं बार बढ़ेगा किराया
पिछले 10 सालों में 5वीं बार किराया बढ़ेगा। वर्ष 2012 में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई थी। 2013 में फिर से 4 पैसे बढ़े। 2017 में 9 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई। 2020 में 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए। अब तीन साल बाद सबसे अधिक 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए गए हैं।
यह बोले यात्री..
दिल्ली से एलएलबी कर रहा हूं, बस का किराया बढ़ने से अतिरिक्त रुपये देने होंगे, जिससे भार बढ़ेगा। -करण, शास्त्रीनगर
निजी कंपनी में काम करता हूं। रोजाना कहीं न कहीं जाना पड़ता है। किराया बढ़ने से खर्च बढ़ जाएगा। -ब्रिजेश कुमार, अजंता कालोनी
गाजियाबाद, दिल्ली जाना पड़ता है। पहले ही महंगाई काफी बढ़ी हुई है, ऐसे में किराया बढ़ना परेशानी बढ़ाएगा। -अंकित, गढ़ रोड
परिवहन निगम की तरफ से साधारण बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। शासन स्तर से किराया बढ़ाने का आदेश आते ही उसे लागू कर दिया जाएगा। -केके शर्मा, आरएम मेरठ
12:03 PM, 31-Jan-2023
पुलिस की मांग पर हाजी याकूब की फैक्टरी से फिर लिए मीट के नमूने
हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी से फिर से जांच के लिए मीट के नमूने लिए गए। बता दें कि 31 मार्च को हापुर मेरठ रोड पर गांव अल्लीपुर स्थित हाजी याकूब की मीट फैक्टरी के अवैध संचालन की सूचना पर खरखौदा पुलिस व सभी संबंधित विभागों द्वारा छापामारी की गई थी। जिसमें मौके पर फैक्टरी का संचालन होता मिला था। जहां पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी उसकी पत्नी संजीदा बेगम बेटा इमरान सहित 17 लोगों के खिलाफ अवैध मीट संचालन सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में पुलिस ने हाजी याकूब उसके दोनों बेटे हुए पत्नी सहित सात लोगों को गैंगस्टर के तहत भी निरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी आपको उसके दोनों बेटे को गैंगस्टर सहित कई मामलों में पहले ही जेल भेज दिया था। छापेमारी के दौरान लिए गए मीट के नमूनों में मीट अशुद्ध मिला था जिस पर हाजिया को पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर दोबारा से मीट के नमूने लिए गए थे। बाद में मीट सही पाया गया। अब पुलिस ने न्यायालय में अपने याचिका दायर कर दोबारा से मीट के नमूनों की जांच की मांग की थी। मंगलवार को सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा व किठौर थाना पुलिस ने फूड सेफ्टी टीम के साथ मीट के नमूने लिए।