फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikhil Singhal met with Congress UP in-charge Rajendra Pal Gautam various issues were discussed in Noida

नोएडा: निखिल सिंघल ने कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 28 Oct 2026 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात कर नोएडा के हाईराइज सोसायटी निवासियों से जुड़े प्रमुख नागरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। य

विज्ञापन
Nikhil Singhal met with Congress UP in-charge Rajendra Pal Gautam various issues were discussed in Noida
निखिल सिंघल ने राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात कर नोएडा के हाईराइज सोसायटी निवासियों से जुड़े प्रमुख नागरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक के दौरान फ्लैटों की लंबित रजिस्ट्री और नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। निखिल सिंघल ने इन समस्याओं के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए इनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन


राजेंद्र पाल गौतम ने इन मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि लंबित फ्लैट रजिस्ट्री और मेट्रो कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों को आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस के एजेंडे में शामिल करने के संबंध में विचार किया जाएगा। इन मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने की दिशा में चर्चा हुई। बैठक में नोएडा हाईराइज फेडरेशन के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के संयोजक दिनेश मिश्रा तथा  रुपिंदर भाटिया भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले लाखों लोगों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
विज्ञापन


निखिल सिंघल ने कहा कि नोएडा के निवासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबित रजिस्ट्री और मेट्रो कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस पहल से लाखों लोगों को राहत मिल सकती है। नोएडा के नागरिक मुद्दों को नीतिगत और सार्वजनिक विमर्श में प्रमुखता दिलाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed