फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar : तय होगा आंदोलन का भविष्य, मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में पहुंचा किसानों का हुजूम, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sun, 05 Sep 2021 10:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Sep 2021 10:03 AM IST
खास बातें

किसान आंदोलन की दिशा तय करने और सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकने को लेकर यूपी की सबसे बड़ी महापंचायत आज मुजफ्फरनगर में हो रही है। रविवार को सुबह से ही सड़कों पर किसानों के काफिले गाड़ियों और बसों से पहुंचना शुरू हो गए। सुबह दस बजे तक महापंचायत स्थल पर काफी भीड़ नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat : future of Farmers movement will be decided, kisan reached in Kisan Panchayat in GIC ground, Muzaffarnagar
किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:20 PM, 05-Sep-2021
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
दूसरे राज्यों से भी पहुंचे किसान
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान से संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत इतिहास लिखने को बेताब है। इस मैदान की खासियत रही है कि जब जब यहां सत्ताधारी पार्टी के विरोध में पंचायत का आयोजन हुआ है तो सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुड़गांव अन्य राज्यों से भी किसान भारी संख्या में महापंचायत में पहुंच रहे हैं।

हरियाणा के हिसार जनपद गांव पावड़ा के ग्रामीण महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह बन कर किसान महा पंचायत में पहुंचे हैं। लोग इन किसानों के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। 

दूर-दूर तक दिख रही ट्रैक्टर ट्रॉली
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में जाने के लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से रवाना हो रहे हैं। हाईवे पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर ट्रॉली का काफिला दिखाई दे रहा है। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है। जिस कारण अन्य वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, किसान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। 

ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है किसान महापंचायत
किसान महापंचायत में शामिल होने वाले युवा किसान सोशल मीडिया पर महापंचायत की तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं ट्विटर पर हैशटैग किसान महापंचायत ट्रेंड कर रहा है। 
12:11 PM, 05-Sep-2021
सिवाया टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत में मेरठ समेत अन्य जिलों के राज्यों से किसानों के जाने का सिलसिला रविवार को भी चलता रहा। रविवार को सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजरे। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर से आए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 
 
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। केंद्र की भाजपा सरकार को यह महापंचायत किसानों की एकजुटता को लेकर आईना दिखाएगी। माना जा रहा है कि इस महापंचायत से विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भी मानचित्र तैयार किया जाएगा। आज किसान मुजफ्फरनगर में पंचायत के माध्यम से नया इतिहास लिख देगा। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव ने भी महापंचायत को समर्थन करते हुए टोल से गुजरने वाले किसानों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से टोल प्लाजा पर टोल कर्मी व पुलिसकर्मी तैनात रहे।

 
विज्ञापन
10:17 AM, 05-Sep-2021
किसान महांपचायत - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों को जानसठ रोड पर भंडारा लगाकर नाश्ता दिया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह मार्केट के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी ने किसान ढाबे का उद्घाटन कियाl उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, रालोद नेता कृष्णपाल राठी व अन्य मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में किसान महांपचायत में बागपत से करीब 15 हजार किसान पहुंचे हैं। किसान बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार व बाइकों पर सवार होकर गए हैं। रालोद नेता भी अपने समर्थकों के साथ महापंचायत में पहुंचे। कहा कि भाजपा सरकार आगामी चुनाव में किसानों का उत्पीड़न करने का खामियाजा भुगतेगी। 

महापंचायत पर पुष्पवर्षा करने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बहुत माला पहनी हैं, मुझे जनता ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा अन्नदाताओं पर पुष्पवर्षा कर किसानों को नमन और उनका सम्मान करना चाहता था। लेकिन प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि किसान के सम्मान से सरकार को खतरा है।
09:52 AM, 05-Sep-2021

Kisan Mahapanchayat in Muzaffarnagar : तय होगा आंदोलन का भविष्य, मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में पहुंचा किसानों का हुजूम, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

किसान आंदोलन की दिशा तय करने और सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकने को लेकर आज यूपी की सबसे बड़ी महापंचायत आज मुजफ्फरनगर में हो रही है।  मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत में शामिल होने के लिए एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंच गए। रविवार को सुबह से ही सड़कों पर किसानों के काफिले गाड़ियों और बसों से पहुंचना शुरू हो गए। सुबह दस बजे तक महापंचायत स्थल पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। 

बता दें कि महापंचायत के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा मिशन यूपी का बिगुल बजाएगा। करीब 22 राज्यों के तीन सौ से ज्यादा संगठन और खाप चौधरी एक मंच पर एकत्र होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे। पुलिस, पीएसी और मोर्चा के वालंटियरों ने कमान संभाल ली है।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए महापंचायत बुलाई है। शनिवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान पहुंच गए। पंजाबी बरातघर, राधा स्वामी सत्संग भवन, छोटूराम इंटर कॉलेज, रालोद कार्यालय और जीआईसी ग्राउंड में किसानों को ठहराया गया है।

सुबह से ही किसान महापंचायत के लिए निकलना शुरू हो गए। वहीं पंचायत स्थल पर किसानों की अभी से भारी भीड़ नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।  

जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर सरधना, मवाना, किठौर, सीओ सदर देहात पुलिस फोर्स के साथ लगाए हैं। वहीं, एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी व सीओ दौराला को परतापुर व दौराला टोल प्लाजा पर तैनात किया गया है। 14 इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 31 महिला कांस्टेबल, 30 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस, 30 होमगार्ड, 133 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed