फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi UP Live: पीएम मोदी बोले-अगर मंदिर बन रहे हैं तो देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी हो रहे हैं तैयार

Mon, 19 Feb 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Feb 2024 12:02 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi in UP Today News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ रहे। 

विज्ञापन
PM Modi in UP Live Updates To Lay Foundation Stone of Kalki Dham Temple in Sambhal News in Hindi
PM Modi in UP - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:02 PM, 19-Feb-2024

'हमारी शक्ति अनंत और हमारे लिए संभावनाएं भी अपार'

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी शक्ति अनंत और हमारे लिए संभावनाएं भी अपार है। राष्ट्र को सफल होने के लिए ऊर्जा सामुहिता से मिलती है। आज लोग सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। गरीब की सेवा का यह भाव समाज को नर में नारायण की प्रेरणा देने वाले हमारे आध्यात्मिक मूल्यों से मिली है। इसलिए देश में विकसित भारत का निर्माण और अपनी विरासत पर गर्व है। कहा कि संकल्पना की हमारी यह यात्रा समय से पहले सिद्धि तक पहुंचेगी। हम सशक्त और समर्थ भारत के सपने को शत प्रतिशत पूरा होता देखेंगे।
11:56 AM, 19-Feb-2024

हमारी पहचान इन्नोवेशन हब के तौर पर हो रही है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज सदियों का वह बलिदान फलीभूत हो रहे हैं। अमृतकाल में भारत के गौरव और समर्थ का बीज अंकुरित हो रहा है। एक के बाद एक हर क्षेत्र में नया किया जा रहा है। जैसे देश के संत और आचार्य नए मंदिर बनवा रहे हैं वैसे ही मुझे ईश्वर ने राष्ट्ररुपी मंदिर के नवनिर्माण का दायित्व सौंपा। पहली बार भारत को टेक्नालॉजी और डिजिटल टेक्नालॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। हमारी पहचान इन्नोवेशन हब के तौर पर हो रही है। हम पहली बार दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जैसे बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाले पहले देश बने हैं। पहली बार भारत में वंदेभारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही है। अब बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी हो रही है। हाईटेक हाईवे एक्सप्रेसवे का इतना बड़ा नेटवर्क और उसकी ताकत देश के पास है।
विज्ञापन
11:53 AM, 19-Feb-2024

'फिर भी हम न केवल डटे रहे, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत होकर सामने आए'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पराभव से भी विजय को खींच लाने वाला राष्ट्र है। हम पर सैकड़ों वर्षों तक इतने आक्रमण हुए। कोई और देश होता, कोई और समाज होता तो लगातार इतने आक्रमणों की चोट से पूरी तरह नष्ट हो गया होता। फिर भी हम न केवल डटे रहे, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत होकर सामने आए।
11:52 AM, 19-Feb-2024

'ऐसा कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी'

पीएम मोदी ने कहा कि कल्कि धाम तैयार करवाने के लिए उन्हें पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आज हमारी सरकार में प्रमोद कृष्णम निश्चिंत होकर इस काम को शुरू कर पाए हैं। मुझे भरोसा है कf यह मंदिर इस बात का प्रमाण होगा कि हम बेहतर भविष्य को लेकर कितने सकारात्मक रहने वाले हैं।
11:51 AM, 19-Feb-2024

'प्रमोद कृष्णम ने भगवान कल्कि धाम के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया'

पीएम मोदी ने कहा कि प्रमोद कृष्णम जैसे लोग पूरे विश्वास के साथ उन मान्यताओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भगवान कल्कि धाम के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। कहा कि प्रमोद आचार्य को वह एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में जानते थे। उनसे कोई परिचय नहीं था। लेकिन जब कुछ दिन पहले मेरी उनसे पहली बार मुलाकात हुई तो यह भी पता चला कि वह धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में इतनी मेहनत के साथ लगे हैं। 
11:50 AM, 19-Feb-2024

'भगवान राम की तरह ही कल्कि अवतार भी हजारों वर्षों की रूपरेखा तय करेगा'

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की तरह ही कल्कि अवतार भी हजारों वर्षों की रूपरेखा तय करेगा। हम ये कह सकते हैं कि कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता भी हैं और प्रेरणास्रोत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 19-Feb-2024

22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत हो चुकी है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं और रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है। 22 जनवरी से अब नए कालचक्र की शुरुआत हो चुकी है। प्रभु श्रीराम ने जब शासन किया, तो उसका प्रभाव हजारों वर्ष तक रहा। उसी तरह रामलला के विराजमान होने से अगले हजार वर्षों तक भारत के लिए एक नई यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।
11:46 AM, 19-Feb-2024

'देशभर में नए मेडिकल कॉलेज भी तैयार हो रहे हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक और तीर्थ का विकास होने के साथ हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी तैयार हो रहे हैं। विदेश से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाया जा रहा है। रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है। यह परिवर्तन का प्रमाण है कि अब समय का चक्र घूम चुका है। एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
11:44 AM, 19-Feb-2024

'इसी कालखंड में हम काशी का कायाकल्प देख रहे हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि इसी कालखंड में हमने विश्वनाथ धाम को निखरते देखा है। इसी कालखंड में हम काशी का कायाकल्प देख रहे हैं। इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हमने देखी है। हमने सोमनाथ का विकास देखा है, केदार घाटी का पुनर्निर्माण देखा है। हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं।
11:43 AM, 19-Feb-2024

'देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतज़ार को पूरा होते देखा है'

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने ही, देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतज़ार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वो अलौकिक अनुभव, वो दिव्य अनुभूति अब भी हमें भावुक कर जाती है। इसी बीच हम देश से सैकड़ों किमी दूर अरब की धरती पर, अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed