फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पश्चिमी यूपी की हर खबर पर पैनी नजर, यहां एक क्लिक में पढ़िए छह जिलों की सभी खबरें

Tue, 13 Dec 2022 08:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Dec 2022 08:52 PM IST
खास बातें

Western UP news today: बागपत के बिनौली में कुएं में गिरे तेंदुए को 38 घंटे बाद रेस्क्यू कर लिया गया। वही निकाय चुनाव को लेकर नेताओं और दावेदारों की आज कोर्ट के फैसले पर नजरें टिकी हुईं थी, हालांकि राज्य सरकार ने इसे लेकर एक दिन का और समय मांगा है। वहीं मेरठ शहर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का निधन हो गया।

विज्ञापन
Western UP news today: safe rescue of leopard in Baghpat, Decision regarding civic elections today
हाजी दिलशाद शौकत का पोस्टर पर लगा फोटो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:40 PM, 13-Dec-2022

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर

सरसावा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी सरसावा लाया गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गांव जाटोवाला थाना मिर्जापुर का नितिन (22) पुत्र शिव कुमार और उसका ममेरा भाई अमित पुत्र श्रीपाल निवासी गांव डालेवाला थाना नकुड़ से सरसावा की ओर आ रहे थे। शाम सात बजे जैसे ही वह गांव अहमदपुर और अगवानहेड़ा के बीच पहुंचे तो सामने की ओर से आ रही जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जबकी चालक फरार हो गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
06:56 PM, 13-Dec-2022
सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र की अमरदीप कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ पति को मारने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में कार्रवाई से इंकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अमरदीप कॉलोनी निवासी एक युवक की शादी सरसावा निवासी युवती के साथ हुई थी। इन दिनों युवक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदी हो चुका था। उसकी पत्नी भी दस माह से मायके में रह रही है। दो दिन पूर्व युवक घर में सीढ़ियों से गिर गया था, जिसका परिजन उपचार करा रहे थे।

वहीं मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसका पता लगने पर पत्नी ससुराल पहुंची और सास व अन्य ससुरालियों पर पति को मारने का आरोप लगाया। पता लगने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में मृतक की पत्नी ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और न ही तहरीर दी। मृतक की पत्नी व परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि युवक बीमार था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी ने कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
06:49 PM, 13-Dec-2022

बिजनौर: नफीस की मौत के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

बिजनौर में सीजेएम शारिब अली ने दुकान के विवाद को लेकर हुई नफीस की मौत के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।

बिजनौर शहर के मोहल्ला नई बस्ती के नदीम अहमद ने सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पिता नफीस अहमद उर्फ भोले की जनरल मर्चेंट की दुकान आशु मित्तल की दुकानों में वर्ष 1974 से भोला जनरल स्टोर के नाम से है। कुछ दिन पूर्व आशु मित्तल ने उक्त दुकान और अपनी संपत्ति असलम आदि को बेच दी है। इसके बाद से असलम, अवनीश कुमार और सिद्घार्थ उसके पिता नफीस को जबरदस्ती दुकान खाली करने की धमकी और दुकान का सामान बाहर फेंकने को कह रहे थे। जिसके कारण वह बहुत मानसिक तनाव थे। उन्होंने इस संबंध में एक दीवानी का मुकदमा भी दायर किया था, जिसमें अदालत ने स्टे कर दिया था।

जब वह स्टे उन्होंने चौकी इंचार्ज को दिया तो वहां मौजूद लवी खन्ना ने गालियां दीं। नफीस अहमद दुकान की रखवाली के लिए रात को भी दुकान में ही रहते थे। एक नवंबर 2022 की सुबह सात बजे असलम, दिलशाद, अवनीश कुमार, सिद्घार्थ, रूही, शिल्पी और लवी खन्ना दुकान पर आए और नफीस अहमद को बुलाकर बराबर वाली गली में ले गए। वहां तमंचे दिखाकर कहा कि स्टे ऑर्डर को हम नहीं मानते। जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। जान बचाकर नफीस घर की ओर से भागा, कुछ दूर जाकर उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया गया कि इन आरोपियों ने उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। अब कोर्ट ने तथ्यों को देखते हुए पुलिस ने विवेचना कराने के आदेश दिए हैं।
06:26 PM, 13-Dec-2022

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

बिजनौर के स्योहारा में प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। हंगामा होने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब युवती निकाह करने की जिद पर अड़ी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर नूरपुर क्षेत्र का एक युवक युवती के घर मिलने चला गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। पुलिस युवक को पूछताछ के लिये थाने गई।

वहीं युवती ने युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए निकाह करने को कहा। युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर थाने में भी काफी देर तक हंगामा हुआ।

युवती का आरोप है कि युवक उसको बार-बार ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों में निकाह की बात चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
06:24 PM, 13-Dec-2022

सहारनपुर: गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक का उद्घाटन

फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत गांधी पार्क में फ्लोरल क्लॉक तैयार कराई गई है, जिसका उद्घाटन मंगलवार की शाम को कर दिया गया।



महानगर के जिन नौ पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। उनमें गांधी पार्क भी शामिल है। गांधी पार्क में सुंदरीकरण के साथ ही एक फ्लोरल क्लॉक भी तैयार कराई गई है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर यह क्लॉक तैयार कराई गई है। क्लॉक का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुम्बर व स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने मंगलवार की शाम को फीता काटकर किया। 

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि वह महानगर ही नहीं, जनपद की पहली फ्लोरल क्लॉक है, जिसकी सुइयां और नंबर लकड़ी से बने हैं। इससे यह सहारनपुर की लकड़ी की पहचान को भी दर्शाती है। बीच में सुंदर हरी घास लगाई गई है और चारों ओर फूल पौधे लगाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि यह जीपीएस टाइम सेंसर से चलेगी। इसमें घड़ी बनाने वाली बड़ी कंपनी की मशीन लगाई गई है।
05:55 PM, 13-Dec-2022

ट्यूबवैल से मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर जमा कराए

मीटर। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली गांव में किसानों ने अपनी-अपनी ट्यूबवैल से मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर जमा करा दिए। किसानों ने कहा कि अन्नदाता के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
मंगलवार को किसानों ने उर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ग्राम प्रधान के पति नवाब कुरैशी समेत ग्रामीणों ने कहा कि ट्यूबवैल पर गलत तरीके से मीटर लगाए जा रहे हैं। जिस तरह लोगों को रसोई गैस पर सब्सिडी के बहाने रसोई गैस के रेट बढ़ा दिए गए, उसी तरह की योजना अब ट्यूबवैल के मीटरों को लेकर हो रही है। सरकार किसानों को फंसाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 13-Dec-2022
गिरफ्तार आरोपियों के साथ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में महिला के जेवरात चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में पिछले दिनों ट्रेन में महिला के साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से नगदी और कुछ जेवरात बरामद किए हैं।
तीन दिसंबर को पुलिस लाइन निवासी सोनम त्यागी पत्नी तुषार त्यागी सियालदाह एक्सप्रेस से रुड़की जा रही थी। उन्होंने अपना पर्स बराबर वाली सीट पर रखा था। जैसे ही ट्रेन के ढमोला नदी के पास पहुंची तो उसका पर्स सीट से गायब था। जीआरपी ने अज्ञात में मुकदमा कायम कर घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को जीआरपी को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोर्ट रोड पुल के नीचे बैठे हुए हैं। जिस पर जीआरपी थाना प्रभारी प्रीता सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर तारिक वसीम टीम के साथ पहुंचे और चार व्यक्तियों को पकड़ कर थाने ले आए। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों ने सियालदाह एक्सप्रेस में हुई घटना को करना कबूल किया। उन्होंने अपने नाम तुषार कुमार निवासी नमक मिल क्लार्क होटल के पीछे, गोल्डी उर्फ जीनस निवासी गोविंदनगर, विपिन कुमार निवासी गुरुद्वारा रोड और संजीव निवासी रुड़की बताया। इनके कब्जे से 6300 रुपये की नगदी, एक मोबाइल फोन, चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद सामान महिला सोनम का है।
04:46 PM, 13-Dec-2022
सहारनपुर के युवक की चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी अफजाल (36) पुत्र बोडा और नाटा पुत्र जिंदा चंडीगढ मीट प्लांट में काम करते थे। मंगलवार सुबह को दोनों अपने घर हरोड़ा आने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही ये चंडीगढ से थोड़ा आगे निकले तो पीछे से इनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अफजाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने नाटा को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया है। अफजाल अपने घर में एक मात्र कमाने वाला था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है।
04:35 PM, 13-Dec-2022
मास्टर विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
मास्टर विजय सिंह को मिला भीम योद्धा अवाॅर्ड
मुजफ्फरनगर में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर मास्टर विजय सिंह 27 साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। विजय सिंह के लंबे संघर्ष को देखते हुए जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष रहे प्रोफेसर भीम सिंह की स्मृति में दिया जाने वाला भीम योद्धा अवार्ड उन्हें दिया गया है।

जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्वर्गीय भीम सिंह की स्मृति में भीम योद्धा अवार्ड प्रारंभ किया गया है। सबसे पहला पुरस्कार 27 साल से दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को यह पुरस्कार दिया गया है। पूर्व जज ओपी सपरा व भीम ब्रिगेड के संरक्षक सुशील खन्ना एवं अध्यक्ष राजीव खोसला के द्वारा दिल्ली में गांधीनगर के एसएसएस स्टूडियो में यह अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार गरीब जनता के लिए न्याय व अधिकार की लड़ाई लडऩे वाले व्यक्ति को दिया जाता है। विजय सिंह लंबे समय तक जिला कचहरी और उसके बाद शिवचौक पर लंबे धरने पर बैठे हैं। वह सिस्टम के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।
04:31 PM, 13-Dec-2022
आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मेरठ विजिलेंस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर आशुतोष दुबे को ठेके के सेल्समैन से एक लाख रुपये लेते पकड़ा है। डिप्टी एसपी दीपक त्यागी के निर्देशन में विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed