बड़ी खबरें: प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी राज्यपाल, Congress ने पश्चिमी यूपी प्रभारियों में किया फेरबदल
{"_id":"639ab622edf57c730a058fe2","slug":"western-up-news-governor-will-give-medal-to-students-today-ruckus-in-bijnor-to-stop-illegal-construction","type":"live","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी राज्यपाल, Congress ने पश्चिमी यूपी प्रभारियों में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
खास बातें
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीसीएसयू पहुंचीं। जहां उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाए। वहीं गंगानगर में डकैती के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील गुर्जर के दो साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर में आवारा सांड ने किसान की जान ले ली।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:36 PM, 15-Dec-2022
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, दहशत में रहे यात्री
मुंबई सेंट्रल से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंककर मारा। इससे ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। मामले की आरपीएफ जांच कर रही है।
घटना देवबंद रेलवे स्टेशन से निकलने पर हुई। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका। कोच में तेजी से लगा तो उसमें सवार यात्री घबरा गए। पत्थर को चलती ट्रेन पर मारा गया। यात्रियों ने इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद जीआरपी को दी। हालांकि ट्रेन वहां नहीं रुकी और सहारनपुर आकर ही रुकी।
ट्रेन के गार्ड ने इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर थाने के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।

09:35 PM, 15-Dec-2022
दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पकड़ने इस्लामनगर पहुंची दिल्ली पुलिस
दुष्कर्म के मामले में एक मदरसा शिक्षक को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दिल्ली में कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी मोहम्मद इसरान के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जो मदरसा शिक्षक है, जिसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार की रात आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मोहम्मद इसरान के एक परिवार के सदस्य को हिरासत में लेकर गई है। दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर आरोपी की तलाश में दबिश दी है।

09:34 PM, 15-Dec-2022
कृषि विवि में हुआ रिहर्सल, 15वां दीक्षांत समारोह आज
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 15वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार समारोह को लेकर रिहर्सल हुआ। राज्यपाल वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा बनीं और मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार पीके सिंह बने। इस मौके पर दीक्षोत्सव कार्यक्रम भी मनाया गया।
दीक्षांत शोभायात्रा विवि के एनेक्सी से शुरू होकर बैंडबाजे के साथ गांधी भवन तक पहुंची। कुलपति डॉ. केके सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने छात्र-छात्राओं को मेडल दिए। वीसी ने छात्र-छात्राओं को दीक्षोत्सव कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य बताया। पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। काव्य लेखन में आशुतोष शर्मा प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा जय शंकर तृतीय रहे। वाग्मिता प्रतियोगिता में शिवांगी सक्सेना प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय और अनुष्का शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता आशुतोष यादव प्रथम अंचल शर्मा द्वितीय, आयुष अहलावत तृतीय रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में माही त्यागी ने प्रथम, सिद्धार्थ आर्य ने द्वितीय तथा निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में निहारिका प्रथम, प्रतिभा द्वितीय तथा श्रेया त्यागी तृतीय रही। समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में कृषि विवि के छात्र-छात्राएं प्रथम वेटनरी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. विवेक धामा, डॉ. कमल खिलाड़ी, मीडिया प्रभारी डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. वैशाली, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. देवाशीष राय, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. जेेनी, डॉ. विनीता वर्मा का सहयोग रहा।
11 बजे कृषि विवि पहुंचेंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में 11 बजे पहुंचेंगी। एक घंटा 54 मिनट तक वह विवि में रुकेंगी।
09:16 PM, 15-Dec-2022
जेईई मेन परीक्षा के आवेदन शुरू, 12 जनवरी को अंतिम तिथि
जेईई मेन 2023 सेशन-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा होने शुक्रवार से आरंभ हो गए हैं। नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी ने अधिकारिक तौर पर सूचना जारी कर दी है। सत्र 2023-24 में दो सेशन में परीक्षा होगी, जिसमें पहले सेशन की परीक्षा जनवरी 2023 एवं दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 दिंसबर रात 9 बजे से 12 जनवरी रात 11.50 बजे तक जमा करे जा सकते हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में परीक्षा शहर की घोषणा कर दी जाएगी। तीसरे सप्ताह में आवेदक एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बताया गया कि परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को तमाम परीक्षा केंद्रो पर दो शिफ्ट में होगी। सेशन दो की जानकारी उसी समय दी जाएगी। एनटीए के क्षेत्रीय निदेशक एचएम राउत ने बताया कि परीक्षा संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक करें।

07:46 PM, 15-Dec-2022
क्रेशर में खौलते गन्ने के रस में गिरकर चौकदार की मौत
कोतवाली देहात में थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदा पच्दू में क्रेशर में खौलते रस में गिरकर चौकीदार गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी बिजनौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुर दामोदर उर्फ लल्लावाला निवासी सुमित कुमार (33 वर्ष) कोतवाली देहात-नहटौर मार्ग पर गांव करौंदा पच्दू के सामने स्थित एक क्रेशर में चौकीदार था। रात्रि में चौकीदार रस की भट्टी की तरफ चला गया। जहां पर वह अनियंत्रित होकर रस की कढ़ाई में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
इसके बाद उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां पर गुरुवार को उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के चाचा सतवीर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता, दो लड़की और एक लड़के को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

06:45 PM, 15-Dec-2022
कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
बिजनौर में चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गांव बागड़पुर में शादी में आतिशबाजी छोड़ रहे व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
थाना हल्दौर के गांव अम्हेड़ा निवासी रमजानी पुत्र मुन्ने शाह बुधवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे चांदपुर थाने के गांव बागड़पुर में बैंकट हाल के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। मृतक के पुत्र मोहम्मद नासिर ने बताया कि चांदपुर की ओर से धनौरा की ओर जा रही कार ने सड़क किनारे खड़े उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि गांव धनौरी निवासी सोबीर सिंह घायल हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

06:43 PM, 15-Dec-2022
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र में बाइक सवारों पर गुलदार का हमला
अमरोहा निवासी प्रद्युन त्यागी अपनी बहन शीतल व कलवा त्यागी के साथ मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर आए थे। बुधवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस अमरोहा जा रहे थे। मौअज्जमपुर-मंडावली मार्ग पर गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने तीनों पर हमला कर दिया। गुलदार ने तीनों को पंजे मारकर घायल कर दिया। तीनों बाइक सवारों ने शोर मचाते हुए गुलदार का मुकाबला किया, जिससे गुलदार भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को उपचार दिलाया। क्षेत्र में काफी समय से गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
मेरठ के दादरी गांव में बृहस्पतिवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
कुतोपुर थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी संजीदा (40) पत्नी फरमान बागपत के निवाडा में अपने मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार देर शाम संजीदा अपने भाई असद के साथ वापस अपनी ससुराल लौट रही थी। असद बाइक से अपनी बहन संजीदा को लेकर जा रहा था। जैसे ही बाइक दादरी गांव के सामने पहुंची तो गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं हादसे के दौरान संजीदा नीचे गिर गई और ट्रैक्टर के नीचे आ गई। जिस कारण संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, महिला का भाई असद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

06:39 PM, 15-Dec-2022
आखिरकार बड़कला रेंज में छोड़ा गया जंगल से रेसक्यू किया गया तेंदुआ
बागपत जनपद के बड़ौत में रंछाड़ गांव के जंगल से रेसक्यू किए गए तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला रेंज में सकुशल छोड़ दिया है। तेंदुए को छोड़ने से पहले संतनगर नर्सरी पर उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी। उधर, तेंदुए को सकुशल छोड़ने पर वन विभाग की टीम ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

05:34 PM, 15-Dec-2022
कांग्रेस ने पउप्र प्रभारियों में किया फेरबदल
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी की संतुति पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संजीव शर्मा को विदित चौधरी के स्थान पर मेरठ का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है।
बताया गया कि संजीव शर्मा के पास मेरठ के साथ जनपद हापुड़, व मुरादाबाद का भी प्रभार रहेगा। इस के साथ सचिवों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। काफी समय से जिले व महानगर का प्रभारी सचिव का कार्यभार प्रदेश सचिव नसीम खान देख रहे थे, अब नसीम खान केवल महानगर के प्रभारी होंगे। जिले में अभी किसी प्रदेश सचिव की नियुक्ति नही की गई है।
संजीव शर्मा की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर सहित अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का आभार व्यक्त किया।