फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP Nws Live: मेरठ में युवक की माैत, बागपत में भाई ने भाई पर किया हमला, शामली में पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Nov 2024 11:37 AM IST
खास बातें

मेरठ के लावड़ में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। बागपत में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही भाई पर फरसे से हमला कर दिया। पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें।

विज्ञापन
West UP Nws Live: Young man dies under suspicious circumstances in Lavad, Meerut, brother attacks brother in B
माैके पर पुलिस फोरेंसिक टीम व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:33 AM, 01-Nov-2024

शामली में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

शामली कस्बा गढीपुख्ता के निकट कब्रिस्तान में बेरी के पेड़ से में 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना पर थाना गधिपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने के पर जाकर जांच पड़ताल की। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया मृतक की पहचान पहचान सचिन पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला शिवपुरी कस्बा गढ़ीपुख्ता के रुप मे हुई। युवक ने आत्महत्या की या हत्या की गई है। पुलिस जांच मे जुटी है।
11:33 AM, 01-Nov-2024

जमीन के टुकड़े के लिए बड़े भाई पर जानलेवा हमला, खेत में काम करते समय फरसे से किया गर्दन पर वार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में जमीनी विवाद के चलते भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। जिस समय बड़ा भाई खेत में काम कर रहा था, तो छोटे भाई ने अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पर पहुंच कर भाई पर जानलेवा हमला किया और फरसे से गर्दन पर वार कर उसे घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बावली गांव निवासी ऋषिपाल का जमीन को लेकर छोटे भाई से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार झगड़ा हो चुके हैं। गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप पर मामला शांत कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी छोटा भाई ऋषिपाल से रंजिश रख रहा था। 

गुरुवार सुबह ऋषिपाल जब खेत में काम कर रहा था तो उसके छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और ऋषिपाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फरसे से गर्दन पर वार किया। जिससे ऋषिपाल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

ऋषिपाल को मृत समझकर वह वहां से भाग गया। आसपास खेतों में काम कर रहे हैं लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि ऋषिपाल की तहरीर पर उसके छोटे भाई संजीव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
09:35 AM, 01-Nov-2024

West UP Nws Live: मेरठ में युवक की माैत, बागपत में भाई ने भाई पर किया हमला, शामली में पेड़ से लटका मिला शव

मेरठ के लावड़ में अंदावली मार्ग पर शुक्रवार सुबह बीटा गांव निवासी कुंवरपाल 32 वर्ष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बृहस्पतिवार शाम देर रात युवक घर से लावड़ जाने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। 

इंचौली थाना क्षेत्र के बीटा गांव निवासी कुंवरपाल उर्फ लाला (30) पुत्र वेदराम पांच भाइयों में सबसे छोटा था। भाई महक सिंह के मुताबिक वह अविवाहित था और मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करता था। बृहस्पतिवार  देर रात वह घर से लावड़ जाने के लिए निकला था। बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

शुक्रवार सुबह किसान दाता राम के खेत के पास सड़क किनारे उसका शव एक किसान ने पड़ा देखा। किसान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed