West UP News Live: बागपत में ईपीई पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शामली में खड़े डीसीएम में लगी आग
{"_id":"65b5e4d8655f26b4fd0cbf1f","slug":"west-up-news-live-youth-died-in-an-accident-in-baghpat-truch-caught-fire-in-shamli-2024-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बागपत में ईपीई पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शामली में खड़े डीसीएम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 28 Jan 2024 10:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:51 AM, 28-Jan-2024
बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में देर रात बाइक से ससुराल जा रहे युवक(32 ) की शेरगढ़ मोड़ के समीप कार से टक्कर लगने पर मौके पर ही मौत हो गई।घना कोहरा छाया रहने के चलते परिजनो सहित पुलिस को सुबह घटना का पता चला।पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार सुरजननगर निवासी विकास उर्फ विक्की 32 वर्ष शनिवार की देर रात बाइक से अपनी ससुराल कादराबाद जा रहा था।जब वह शेरगढ़ मोड़ के समीप पहुंचा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें युवक बाइक भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। रातभर कोहरा छाया रहने के चलते घटना का पता नही चल पाया। सुबह राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को सूचना दी।वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा।घटना में मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।युवक पुलिस के लिए तैयारी कर रहा था।
10:48 AM, 28-Jan-2024
ईपीई पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।
बागपत जनपद के रटौल क्षेत्र में ईपीई पर सरफाबाद गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शनिवार को देर रात्रि सरफाबाद गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन नें एक अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई राहगीरों नें देखा तो 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चांदीनगर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जहां वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी नें युवक की तलाशी पुलिसकर्मियों से कराई तो उसकी जेब से बहुत से कागज मिले और आईडी मिली लेकिन युवक की शिनाख्त नही हो पाई है। थाना प्रभारी नें युवक के पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नही चल पाया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया की युवक स्काई ब्लू पेंट व शर्ट और जैकेट पहने है उसके हाथ पर नेपाल लिखा है। पहचान न होने पर पुलिस नें शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।
विज्ञापन
10:29 AM, 28-Jan-2024
West UP News Live: बागपत में ईपीई पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शामली में खड़े डीसीएम में लगी आग
कांधला कैराना बाई पास मार्ग पर खड़े डीसीएम में देर रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
नगर के मौहल्ला मिरदगान निवासी आबिद खान डीसीएम चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बीती रात्रि आबिद प्रतिदिन की तरह नगर के कैराना बाई पास मार्ग चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज के समीप डीसीएम को खड़ा कर अपने घर चला गया । कुछ देर बाद डीसीएम में धुंआ निकालने के साथ भयंकर आग लग गई। कुछ देर मे ही आग ने डीसीएम को अपनी चपेट में ले लिया। डीसीएम में लगी भयंकर आग को लेकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर डीसीएम में लगी भयंकर आग को आसपास खड़े अन्य वाहनों में फैलने से बचा लिया। डीसीएम की आग शांत होने के पश्चात मोहल्ले के लोगों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी परविंदर कुमार का कहना है कि डीसीएम में लगी आग को काबू कर लिया गया। शॉर्ट सर्किट के चलते डीसीएम में आग लग जाना प्रतीत हो रहा हैं