फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, गंगनहर में कूदा प्रेमी जोड़ा युवती को सुरक्षित बचाया

Sun, 24 Dec 2023 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Dec 2023 10:45 AM IST
खास बातें

मेरठ के बहसूमा में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं सिवालखास गंगनहर में कूदकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि युवती को निकाल लिया गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की तलाश जारी है। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Woman held hostage in Meerut, two died in Shamli in Accident
गंगनहर, gangnahar - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:10 PM, 24-Dec-2023

सिवालखास गंगनहर में कूदा प्रेमी युगल, युवती को निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती

जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास गंग नहर पुल पर प्रेमी युगल गंगनहर में कूदे। ग्रामीणों ने किसी तरीके से युवती को बाहर निकाल गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की तलाश जारी।
03:35 PM, 24-Dec-2023

बहसूमा में प्रेमी युगल ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले शव

बहसूमा में रामराज गंग नहर पटरी के निकट स्थित गन्ने के खेत में नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को नीचे उतरवाया। प्रेमी युगल की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर मेरठ पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम युगल का आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्रेमी युगल ने मौके से ही मिली सिंदूर की डिब्बी मौके से यूपी के मांग में भर सिंदूर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों ने करने से पहले शादी की और उसके बाद पेड़ पर लटक कर मोटरसाइकिल पर खड़े होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
10:37 AM, 24-Dec-2023

बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कांधला में शनिवार को देर रात्रि गांव खंद्रावली के समीप बाइक अनियंत्रित होने होकर खाई में जा गिरी जिससे दो चचेरे भाई घायल हो गए।  दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक  की मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में हेयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी नितिन व अमित दोनों चचेरे भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात  दोनों भाई बाइक द्वारा दिल्ली से अपने गांव के लिए  रवाना हुए ।गांव पंजोखरा से निकलने पर खंद्रावली के समीप पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया ,जहां पर चिकित्सक ने अमित 35 वर्ष पुत्र जसवीर को मृत घोषित कर दिया व गंभीर अवस्था में नितिन (28) को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना दी गई ।पुलिस ने अमित के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इस हादसे  से परिवार के लोगों का रो रो बुरा हाल है ।
10:36 AM, 24-Dec-2023

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घर के बाहर खड़े साइकिल सवार मजदूर की मौत

शामली जनपद के कैराना में शनिवार देर शाम गांव पावटी कला में घर के बाहर खड़े साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

शनिवार शाम करीब 7:00 बजे गांव पावटी कला निवासी (30) तौसीफ उर्फ तोसा गांव में ही एक घर के पास साइकिल खड़ी करके युवक से बात कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक में तौसीफ को टक्कर मार दी जिससे तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन घायल को सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में तौसीफ की मौत हो गई। तौसीफ मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था और चार-चार छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
10:32 AM, 24-Dec-2023

West UP News Live: मेरठ में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, गंगनहर में कूदा प्रेमी जोड़ा युवती को सुरक्षित बचाया

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में महिला खुशबू ने पति सलमान पर पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति सलमान चोरी करता है, वह इसका विरोध करती है। इससे नाराज पति ने शनिवार सुबह खुशबू को बंधक बनाकर पीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बचाया। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed