West UP News Live: रिक्त प्रधान पदों के लिए मतदान आज, सरधना के बपारसी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
{"_id":"64f80e28ef8ec3cd8703d1fc","slug":"west-up-news-live-voting-for-the-post-of-pradhan-today-woman-dead-body-found-in-sardhana-2023-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: रिक्त प्रधान पदों के लिए मतदान आज, सरधना के बपारसी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 06 Sep 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:06 PM IST
खास बातें
मेरठ बागपत समेत कई जिलों में खाली प्रधान पदों के लिए उपचुनाव आज कराया जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वहीं सरधना में महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मतदाता
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
01:05 PM, 06-Sep-2023
वकील आज करेंगे धरना प्रदर्शन
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कुमारपाल शर्मा शिवदास जोशी विनोद चौधरी वह विमल तोमर की अगुवाई में अंबेडकर चौराहा वाले द्वार पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
10:57 AM, 06-Sep-2023
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
10:57 AM, 06-Sep-2023
बागपत में बड़ौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उपचुनाव सुबह शुरू हो गया। यहां कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर सुबह से ही मतदाता वोटिंग के लिए कतार में लगे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।
दरअसल, बड़ौत ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में ह्र्दयगति रुकने से ग्राम प्रधान राजेंद्र की अप्रैल माह में मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा था। अब यहां पर राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
बुधवार को मतदान प्रक्रिया कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुई। कुल 13 पोलिंग पार्टियां चुनाव करा रही है। 13 बूथ बनाए गए हैं जिनमें से 10 बूथ बीआरसी बडौली पर तथा तीन बूथ हरिजन चौपाल में बनाए गए हैं।
कहने को तो चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य तीन प्रत्याशियों में ही चुनावी टक्कर है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम मौके पर मौजूद है और मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

लोहियानगर में मतदान
- फोटो : Amar Ujala
10:34 AM, 06-Sep-2023