फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: जिला पंचायत और प्रधान पद के उपचुनाव आज, कोर्ट की अनुमति बिना देश से बाहर नहीं जाएगा फिरोज

Tue, 06 Aug 2024 09:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Voting for panchayat elections today, long queues at polling centres
मतदान के लिए खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:01 AM, 06-Aug-2024

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे को एयरपोर्ट पर रोका

मीट की अवैध पैकेजिंग और प्रोसेसिंग मामले में आरोपी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का पुत्र फिरोज उर्फ भूरा कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा पाएगा। रविवार को दुबई जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद उसे खरखौदा पुलिस के हवाले कर दिया गया था। फिरोज ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएगा।

खरखौदा के अलीपुर में 31 मार्च 2022 को अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में मीट की अवैध पैकेजिंग-प्रोसेसिंग का मामला पकड़ा गया था। मौके से करीब 5 करोड़ का मीट बरामद किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनके पुत्र इमरान व फिरोज और पत्नी शमजिदा समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। 28 नवंबर 2022 को फिरोज उर्फ भूरा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 96 दिन बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी कि मुकदमा समाप्त होने तक वह देश से बाहर नहीं जाएगा।
09:25 AM, 06-Aug-2024

कैराना के मंडावर में प्रधान पद पर उपचुनाव आज

कैराना में गांव मंडावर में प्रधान पद के लिए  आज उपचुनाव का मतदान होगा। इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम व सीओ ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंडावर के प्रधान अब्बास का करीब आठ माह पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद से पद रिक्त चल रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान उपचुनाव के लिए मतदान होना है। सोमवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने गांव में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि मतदान पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। बता दें, चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी है। 1727 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आठ अगस्त को ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना होगी।
 
विज्ञापन
08:57 AM, 06-Aug-2024

West UP News Live: जिला पंचायत और प्रधान पद के उपचुनाव आज, कोर्ट की अनुमति बिना देश से बाहर नहीं जाएगा फिरोज

मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव के लिए  जिला पंचायत सदस्य, दो गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए ब्लाक स्तर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले को तीन जोन और दो सेक्टर में बांटा गया है।

बघरा क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड 17 के लिए गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और नरोत्तमपुर माजरा के करीब 39 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा खतौली के गंगधाड़ी और तुलसीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार बघरा ब्लॉक पहुंचे और मतदानकर्मियों को रवाना किया। शाहपुर और खतौली ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। आज मतदान के बाद आठ अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed