फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: घर से स्कूल गईं दो छात्रा लापता, आज जुटेंगे चिकित्सक, मुजफ्फरनगर में गोकश मुठभेड़ में घायल

Sun, 17 Mar 2024 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2024 01:25 PM IST
खास बातें

मेरठ में घर से स्कूल के लिए निकली दो छात्राएं लापता हो गईं। काफी तलाश करने पर भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
West UP News Live: Two girl students went missing from home to school, doctors will gather today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:26 PM, 17-Mar-2024

शामली में बाइक डिवाइडर से टकराई, मजदूर की मौत

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के निकट बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल बाइक सवार को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां चिकत्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है। मृत युवक का पीएम होगा या नहीं अभी परिजनों के निर्णय का इंतजार है। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार की दोपहर को क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी हाफिज शाहवेज(19) वर्ष पुत्र सलीम अपनी बाइक पर सवार होकर झिंझाना से अपने गांव सींगरा जा रहा था। जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के समीप पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें बाइक सवार शाहवेज गम्भीर रुप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु शामली अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सक द्वारा घायल शाहवेज को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक शाहवेज अपने पिता के साथ राजमिस्त्री का कार्य करता था तथा चार भाइयों में सबसे छोटा था।
06:26 PM, 17-Mar-2024

डीएम की प्रेसवार्ता में परोस दिए गए एक्सपायरी पेय पदार्थ, लिया नमूना

सहारनपुर में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों को लेकर तमाम अभियान और दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन रविवार तब हद हो गई जब डीएम की प्रेसवार्ता में भी एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ परोस दिए गए। पता चलते ही हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर पेय पदार्थ का सेंपल लिया।

दरअसल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील सहित अन्य तमाम जानकारियों को बताया। इस दौरान जो पेय पदार्थ के पैकेट आए थे। उसमें से कई पैकेट ऐसे निकले, जो एक्सपायर हो चुके थे। मामला का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा।

इसके बाद सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर प्रेमी, महेंद्र यादव, अमित, कुलदीप सिंह दुकान पर पहुंचे। जहां से उन्हें मंगाया गया था। टीम ने पेय पदार्थो के पैकेटों की जांच की। हालांकि उसमें कोई एक्सपायर नहीं मिला। टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया। इसके साथ ही एफएसएस एक्ट 2006 के तहत एक्सपायरी पेय पदार्थ बेचने पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
01:24 PM, 17-Mar-2024

कृषि विश्वविद्यालय में होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी जिसकी तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे और निरीक्षण किया।

लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को की जाएगी।मतगणना से पहले मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को पहले चरण में होगा और मेरठ लोकसभा संसदीय सीट का चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को किया जाएगा। जबकि मतगणना 4 जून को की जाएगी मतगणना को लेकर रविवार को एडीएम ई, एसडीएम सरधना पंकज सिंह, एमडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व थाना दौराला पुलिस कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची और  जहां इवीएम  रखी जाएगी वहां का निरीक्षण किया।

एसडीएम  सरधना पंकज सिंह का कहना है कि कृषि विश्वविद्यालय में ही मतगणना की जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी संबंध में वार्ता की गई है और जानकारी ली गई है।
01:23 PM, 17-Mar-2024

सहारनपुर: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बागपत के गांव रमाला की रहने वाली थी मृतका

सहारनपुर की दयाल कॉलोनी में मानसिक तनाव से पीड़ित महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला मूलरूप से जनपद बागपत के गांव रमाला की रहने वाली थी।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की दयाल कॉलोनी निवासी मंजू (50) पत्नी संजीव ने रविवार की सुबह अपने कमरे में पंखे के खूटें से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय महिला घर में अकेली थी और उनके सास-ससुर टहलने गए थे। सास-ससुर जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मंजू फंदे पर लटकी हुई है।

पता लगते ही पड़ोसी उनके घर एकत्र हो गए और कोतवाली सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मृतका काफी समय से मानसिक तनाव से पीड़ित थी। उसका ईलाज चल रहा था। डिप्रेशन में ही मंजू ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

कुछ दिन पूर्व हुई थी बेटी की शादी
पुलिस के मुताबिक, मंजू की पुत्री की शादी कुछ दिन पूर्व हुई थी। उसके पति संजीव और पुत्र धनंजय पुत्री को लेने के लिए ससुराल गए हुए थे। मंजू और संजीव मूलरूप से जनपद बागपत के गांव रमाला के रहने वाले हैं। बागपत में ही उनके ईंट के कई भट्टे हैं।
10:39 AM, 17-Mar-2024

गोकश गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल पुलिस की तीन दिन में गोकश गिरोह के साथ दूसरी मुठभेड़ हुई। गोकशी के मामले में फरार आरोपी खुशी उर्फ जावेद दधेडू क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गोकश गिरोह के सदस्य से मुठभेड़ हो गई। दधेड़ू खुर्द में पुलिस मुठभेड़ में वांछित गोकशी के आरोपी बाइक सवार खुशी उर्फ जावेद, निवासी कुल्हेड़ी को गिरफ्तार किया गया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ में घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे संदिग्ध चोरी की बाइक व तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
10:38 AM, 17-Mar-2024
आईएमए भवन में रविवार शाम देश-प्रदेश के चिकित्सक जुटेंगे। अस्पतालों की समस्याओं के निस्तारण पर मंथन होगा। इसमें मुख्य रूप से आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. एमएम पालीवाल आदि रहेंगे।

आईएमए मेरठ शाखा के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि आईएमए यूपी हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया कांफ्रेेंस-2024 (यूपीएचबीआईकॉन) का यह प्रदेश में यह पहला आयोजन है। इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सक और कानून विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे, जिसमें अस्पतालों से संबंधित समस्याओं, विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस और चिकित्सीय कानूनों की जानकारी चिकित्सकों को दी जाएगी। इस दौरान डॉ. वीबी जिंदल, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. शिशिर जैन और डॉ. आनंद प्रकाश आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 17-Mar-2024

West UP News Live: घर से स्कूल गईं दो छात्रा लापता, आज जुटेंगे चिकित्सक, मुजफ्फरनगर में गोकश मुठभेड़ में घायल

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में स्कूल गईं कक्षा 11 की दो छात्राएं लापता हो गईं। काफी तलाशने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। एक छात्रा की मां ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार सुबह अपनी सहेली के साथ स्कूल गई थी।

इसके बाद से नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल और आसपास दोनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। एक छात्रा के पास मोबाइल है। उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed