West UP News Live: UP के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किए सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन, पढ़ें ताजा खबरें
West UP News Live : सिसौली में किसान भवन पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हस्तिनापुर में छापामारी के बाद ओयो होटलों पर सन्नाटा छाया हुआ है। शुक्रवार को ओयो होटलों पर एक भी प्रेमी जोड़ा नहीं पहुंचा। कस्बे में ओयो होटल का कारोबार मकड़जाल की तरह फैल रहा था। जहां पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। थाना पुलिस के संरक्षण में चल रहे इन ओयो होटल पर एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। इसके बाद बृहस्पतिवार को छापामारी की गई। वहीं, शुक्रवार को होटलों पर सन्नाटा छाया रहा।
सहारनपुर के भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बाबा भूरादेव के दर्शन करने के उपरांत मां शाकंभरी देवी मंदिर में पूर्जा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद वो मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करेंगे और कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। बाद में कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और फिर करीब चार बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे।
जिम के बाहर भिड़े दो पक्ष, युवकों में खूब चले लात-घूंसे
मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी पहुंच गई। वहीं, मारपीट का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के मौके पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से गन्ना भवन में हवन किया गया।
सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते प्रवीण उर्फ विपिन (20) पुत्र सुखबीर सिंह सैनी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र के ग्राम सोराना निवासी व सरसावा टेंपो यूनियन के पूर्व प्रधान के घर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली लोहे के गेट की मोटी चादर में छेद करते हुए गाय को जा लगी। पुलिस को मौके से एक दर्जन से भी अधिक 315 बोर के खाली खोखे व एक कारतूस बरामद हुए हैं।
मेरठ में नेशनल हाईवे-119 (मवाना रोड) पर नंगली ईशा गांव में सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी से गांव लौट रहे बाइक सवार पीआरडी जवान को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। जिससे पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर भैंसा गांव के लोगों ने मौके पर हंगामा किया।
West UP News Live: UP के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किए सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन, पढ़ें ताजा खबरें
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती शुक्रवार को सिसौली समेत अन्य जगहों पर मनाई जा रही है। सिसौली में किसान भवन पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हवन में किसानों ने श्रद्धांजलि दी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गौरव टिकैत भी शामिल हुए। सुबह से ही यहां किसानों का आवागमन लगा हुआ है।