West UP News Live: अचानक बदला मौसम, रात में धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, कार में जिंदा जले थे चार लोग
{"_id":"665d3b2ce0b2282cf50d5f7c","slug":"west-up-news-live-toll-becomes-expensive-new-rates-applicable-from-12-midnight-2024-06-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: अचानक बदला मौसम, रात में धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, कार में जिंदा जले थे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Jun 2024 07:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:38 PM IST
खास बातें
नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने विभिन्न टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में गईं रोडवेज बसें अब लौट आएंगी। नई बसों को आने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
आंधी-बारिश से हुआ काफी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:43 AM, 04-Jun-2024
रात में धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी
मेरठ में दिन में तेज गर्मी के बीच रात में अचानक से बदले मौसम के साथ धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो गई। रात में करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से मौसम बदला बदला हुआ रहा।
लगातार गर्मी के बीच रात में करीब 11 बजे एकाएक मौसम बदल गया। रात में तेज धूल भरी आंधी के चलते मौसम बदल गया। शहर चले लेकर देहात तक हल्की बारिश भी हुई। बारिश के बाद चली हवाओं ने थोड़ी गर्मी से राहत दी। बारिश कही ज्यादा तो कहीं पर हल्की हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को भी मौसम गर्म बना रहेगा। अभी मौसम में ज्यादा परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
07:28 PM, 03-Jun-2024
सहारनपुर में बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार
सहारनपुर में बदमाश वसीम मॉडल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। फरार हुए बदमाश के खिलाफ हत्या समेत 18 दर्ज मामले हैं। बताया गया कि उसे पेशी पर कचहरी में लाया गया था, इसी दौरान वह फरार हो गया।
सहारनपुर में बदमाश वसीम मॉडल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। फरार हुए बदमाश के खिलाफ हत्या समेत 18 दर्ज मामले हैं। बताया गया कि उसे पेशी पर कचहरी में लाया गया था, इसी दौरान वह फरार हो गया।
विज्ञापन
10:33 AM, 03-Jun-2024
लखनऊ में ड्यूटी के दौरान गर्मी से सिपाही की मौत, सहारनुपर लाया गया शव
सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी सिपाही आदेश कुमार की लखनऊ में ड्यूटी के दौरान गर्मी से मौत हो गई। सोमवार सुबह शव को गांव में लाया गया। आदेश करीब छह साल पहले पीएसी में भर्ती हुआ था।
10:29 AM, 03-Jun-2024
मेरठ में कार में जिंदा जले लोगों की हुई पहचान, तीन महिलाएं थीं
मेरठ में जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में ललित पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी 241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। इनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। रजनी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 40 वर्ष, राधा पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, जनपद गौतम बुध नगर, उम्र लगभग 29 वर्ष, कविता पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबडा, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद लगभग 50 वर्ष शामिल हैं।09:09 AM, 03-Jun-2024
मिलेगी राहत, चुनाव में गई बसें आज से लौटेंगी
लोकसभा चुनाव में गईं रोडवेज बसें अब लौट आएंगी। नई बसों को आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। लोकसभा चुनाव में पुलिस पार्टियां और मतदान कर्मचारियों के लिए शासन-प्रशासन ने परिवहन निगम की 102 बसों को लिया था।
मेरठ, सोहराबगेट, गढ़, बड़ौत डिपो से इन बसों को भेजा गया था। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद करीब 22 बसें लौट आई थीं। बाकी बसों को पुलिस बल के साथ अन्य जिलाें में भेजा गया। ये बसें लगातार पुलिस पार्टी को सातवें चरण के मतदान तक विभिन्न जिलों में लेकर जाती रही। अब चुनाव पूरा होने के बाद रोडवेज की बसों का लौटना शुरू हो गया है।
तीन दिनों में सभी बसें लौट आएंगी। नई बसों के चुनाव के भेजे जाने पर मेरठ-हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, कोटद्वार, अजमेर, लखनऊ, आगरा आदि मार्गों पर पुरानी बसों को भेजा जा रहा था। मेरठ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि चुनाव में करीब 84 बसें गई थी, जो अब चुनाव होने पर लौट आएगी।

09:05 AM, 03-Jun-2024
नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने विभिन्न टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी हैं। शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी की जानकारी न होने पर अधिक शुल्क देने को लेकर कुछ वाहन चालकों की टोल कर्मचारियों से बहस भी हो गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि सभी टोल पर नई दरें लागू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 AM, 03-Jun-2024
West UP News Live: अचानक बदला मौसम, रात में धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, कार में जिंदा जले थे चार लोग
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांधी बाग के पास बदमाशों ने वैशाली द्विवेदी पत्नी गौरव मिश्रा निवासी फेस टू गोल्डन एवेन्यू का मोबाइल लूट लिया। सदर बाजार पुलिस ने मौके में पहुंचकर जानकारी की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति इंजीनियर है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।