West UP News Live: देवबंद में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, जयंत चौधरी से मिले बसपा सांसद मलूक नागर
मशहूर राजनीतिक विशेषज्ञ जैनब सिकंदर रालोद में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं आज बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकात की। मौसम की बात करें तो सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। पढ़ें ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
बिजनौर में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी
बागपत में चार दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से चार दिन से लापता चल रहे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक वरुण दिल्ली के लक्ष्मीनगर में एक रेस्टोरेंट चलाता था। चार दिन पहले वह बड़ौत स्थित अपने घर से दिल्ली के लिए निकला था। बताया गया कि शव बड़ौत की गुराना मंडी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
देवबंद में पेट्रोल पंप सेल्समैन से तमंचे के बल पर लूट
गार्डों को बंधक बनाकर पीटा, लाखों का सामान लूटा
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुर में रविवार को बदमाशों ने फार्म हाउस पर मौजूद गार्डों को बंधक बनाकर जमकर पीटा और उनके हथियार छीन लिए। बदमाशों ने वहां रखे ट्रांसफार्मर व अन्य कीमती सामान भी लूट लिया।हाजीपुर के समीप घोसीपुर में हाजी आरिफ का कृषि फार्म हाउस है। वहां आलू की खेती की जाती है। हथियारों से लैस बदमाशों ने फार्म हाउस पर मौजूद गार्डों की जमकर पिटाई की। उन्हें बंधक बनाकर एक तरफ डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे ट्रांसफार्मरों का लाखों रुपए कीमत का सामान लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। काफी देर बाद जब कोई शख्स वहां पहुंचा तो उसकी मदद से गार्डों ने फार्म हाउस के मालिक को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की। हाजी आरिफ की ओर से मारपीट व लूट की तहरीर दी गयी है। संवाद
जैनब सिकंदर रालोद में शामिल, बन सकती हैं प्रवक्ता
राजनीतिक विश्लेषक जैनब सिकंदर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उन्हें पार्टी प्रवक्ता बना सकते हैं। जैनब को राजनीति की अच्छी समझ भी है और राजनीति पर बोलने का अनुभव भी है।
रविवार को दिल्ली में जयंत के आवास पर उनकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में जैनब सिकंदर ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैनब सिकंदर का आरएलडी में स्वागत है। कहा, हर फैसले के पीछे बड़ी वजह होती है, तो ये फैसला वही है। कई और लोगों का जल्द स्वागत करेंगे।
West UP News Live: देवबंद में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, जयंत चौधरी से मिले बसपा सांसद मलूक नागर
सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया और पहली बार तापमान 24 के पार पहुंचा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स 166 दर्ज किया गया। जयभीम नगर 173, गंगानगर 158, पल्लवपुरम 160, बेगमपुल 180 और दिल्ली रोड 195 दर्ज किया गया है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दिन में मौसम गर्म, जबकि सुबह व शाम ठंड का एहसास रहेगा।