{"_id":"6afaeccf5f1de8783d0d3655","slug":"villagers-unanimously-rejected-noc-for-proposed-carbon-factory-in-kukricholi-gram-sabha-citing-pollution-threat-to-korba-news-c-1-1-noi1487-4939789-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: ग्रामसभा ने कार्बन फैक्टरी का किया विरोध, एनओसी देने से किया इन्कार, कहा-सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: ग्रामसभा ने कार्बन फैक्टरी का किया विरोध, एनओसी देने से किया इन्कार, कहा-सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Tue, 17 Nov 2026 02:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:16 PM IST
सार
16 नवंबर को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों का हवाला देते हुए फैक्टरी को एनओसी देने से सर्वसम्मति से इनकार कर दिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जबरन फैक्टरी लगाने की कोशिश हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्बन फैक्ट्री के लिए आयोजित ग्रामसभा में हंगामा,NOC देने से किया साफ इनकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले की कुकरीचोली ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने एक प्रस्तावित कार्बन फैक्टरी की स्थापना का कड़ा विरोध करते हुए उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से साफ इन्कार कर दिया है। 16 नवंबर को आयोजित विशेष ग्रामसभा में ग्रामीणों ने बढ़ते प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों का हवाला देते हुए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ग्रामीणों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे विकास के नाम पर अपने गांव के प्राकृतिक पर्यावरण, कृषि और जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विशेष ग्रामसभा में जोरदार विरोध
कुकरीचोली पंचायत में विशेष ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा प्रस्तावित कार्बन फैक्टरी लगाने के लिए ग्रामीणों की सहमति प्राप्त करना और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान करना था। सभा में फैक्टरी से जुड़े प्रतिनिधि और पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद थे। जैसे ही ग्रामसभा में एनओसी का प्रस्ताव रखा गया, उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में इसका तीखा विरोध शुरू कर दिया और सहमति देने से पूरी तरह मना कर दिया।
बढ़ते प्रदूषण और बीमारियों की चिंता
चर्चा के दौरान ग्रामसभा में मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने कहा कि इलाके में पहले से ही कई उद्योग संचालित हो रहे हैं। इन उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण के कारण स्थानीय लोग काफी समय से परेशान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि नई कार्बन फैक्टरी शुरू होने से हवा और पानी में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि फैक्टरी से निकलने वाले काले धुएं, धूल और राखड़ के कारण सांस की गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही इसका सीधा बुरा प्रभाव खेती-किसानी, फसलों की उपज और पशुधन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
कार्यवाही पंजी में दर्ज हुआ फैसला
ग्रामीणों के कड़े रुख को देखते हुए ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रस्तावित फैक्टरी को किसी भी हाल में एनओसी नहीं दी जाएगी। इस फैसले को ग्रामसभा की कार्यवाही पंजी में औपचारिक रूप से दर्ज किया गया। सभा में मौजूद सभी ग्रामीणों ने हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज कराया और उस हस्ताक्षरयुक्त सूची को ग्रामसभा के स्थायी रिकॉर्ड में शामिल किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन फैक्टरी लगाने की कोशिश की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव भी करेंगे।